Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान बोला- न्यूक्लियर प्रोग्राम कभी नहीं छोड़ेंगे, राजनाथ ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर अपनी मर्जी से रोका; यूपी में 3 दोस्तों का हत्यारा बर्थडे बॉय ढेर

    2 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, ईरान ने कहा कि वह न्यूक्लियर प्रोग्राम कभी नहीं छोड़ेगा। उधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अपनी मर्जी से रोका था। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान बोला- न्यूक्लियर प्रोग्राम कभी नहीं छोड़ेंगे, ये देश की संपत्ति है ईरान किसी भी हाल में अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम नहीं छोड़ेगा। ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान अपनी परमाणु और मिसाइल ताकत को देश की संपत्ति मानता है और हर हाल में उसकी रक्षा करेगा। खामेनेई ने आगे कहा कि अमेरिका के सैन्य ठिकाने (बेस) इतने कमजोर हैं कि वे खुद की सुरक्षा भी ठीक से नहीं कर सकते। ऐसे में वो दूसरों देशों को कैसे बचा बचाएंगे। ट्रम्प बोले- तूफान आने वाला है: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि तूफान आने वाला है और उसे कोई नहीं रोक सकता। इसे ईरान को धमकी माना जा रहा है। कच्चे तेल की कीमत $126 प्रति बैरल पहुंची: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने तंज कसते हुए कहा कि अगला पड़ाव 140 डॉलर होगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 मौतें; 15 से ज्यादा लापता, 18 को बचाया मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। 18 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 15 लापता हैं। MP टूरिज्म के क्रूज पर 29 पर्यटक सवार थे। हवा की रफ्तार 40 किमी/घंटा थी: जानकारी के अनुसार, हादसे के समय हवा की रफ्तार करीब 40 किमी/घंटा थी, जिससे क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। तेज हवाओं के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आईं। पूरी खबर पढ़ें... 3. रागिनी सोनकर बोलीं- ये नारी को नारा बना रहे, योगी ने कहा- सपा गिरगिट जैसे रंग बदलती है यूपी में गुरुवार को विधानमंडल का साढ़े 6 घंटे का विशेष सत्र हुआ। इसमें लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने को लेकर सीएम योगी ने विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। योगी ने कहा- कांग्रेस के पतन का कारण एक मुस्लिम महिला थी। शाहबानो को लेकर मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति थी। कांग्रेस ये पाप नहीं करती, मौलवियों के दबाव में न आकर शाहबानो को न्याय दिया होता तो ये दुर्गति नहीं होती। सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कहा- भाजपा सिर्फ नारी को नारा बनाकर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने कविता पढ़ी- यूपी की नारी हूं, हर रोज जलाई जाती हूं। सपा विधायक अतुल प्रधान और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर में तीखी बहस हुई। राजभर ने कहा कि हम बोल रहे हैं, तो आपको दर्द हो रहा। घबराओ मत, ऐसा ठोकेंगे कि फट जाओगे। इस बार घोसी भी घुस जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. 3 दोस्तों की हत्या करने वाला मिस्टर-यूपी एनकाउंटर में ढेर, पीड़ित घर वाले बोले- तसल्ली मिली बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जीतू 5 साल पहले बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर यूपी का सेकेंड रनर-अप का खिताब भी जीत चुका था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई। दरअसल, 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक लगा दिया था। इससे वह भड़क गया और उसने गोलियां बरसा दी थीं। पूरी खबर पढ़ें… 5. ममता बोलीं- एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, TMC का स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने दावा किया कि TMC 226 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया। TMC का स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना: पार्ट के नेताओं ने कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। TMC का आरोप है कि बैलेट बॉक्स बिना उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के खोले जा रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने कहा कि 29 अप्रैल को बंगाल में सेकेंड फेज चुनाव के दौरान 77 EVM में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने 2 मई तक EVM से छेड़छाड़ वाले बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए। पूरी खबर पढ़ें... 6. सुप्रीम कोर्ट बोला- रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाएं, केंद्र से कहा- अपने कानून में बदलाव करें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटानी चाहिए। इसके लिए केंद्र कानून में बदलाव करे। दरअसल 15 साल की रेप विक्टिम 30 हफ्ते प्रेग्नेंट है। उसके अबॉर्शन के फैसले को सुप्रीट कोर्ट में चुनौती दी गई। जिस पर सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया। अभी 24 हफ्ते तक गर्भपात का नियम है। भारत में 24 हफ्ते तक गर्भपात का नियम है: यह अबॉर्शन कानून मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रग्नेंसी (MTP) एक्ट के तहत आता है। 12 हफ्ते तक एक डॉक्टर, 20–24 हफ्ते में दो डॉक्टरों की सलाह जरूरी होती है। खास मामलों में 24 हफ्ते के बाद मेडिकल बोर्ड की अनुमति या कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है। पूरी खबर पढ़ें... 7. यूपी और बिहार में आंधी-बारिश से 18 मौतें, दिल्ली-NCR में बारिश के साथ ओले गिरे देश में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग मौसम देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में कई जगह पारा 40 से 46°C के बीच रहा। वहीं, आंधी और बारिश से यूपी में 17 और बिहार में 5 लोगों की जान चली गई। इधर दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे। बांदा लगातार तीसरे दिन गर्म रहा: यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन 45.8°C के साथ सबसे गर्म रहा। एमपी में भोपाल और सीधी सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 43°C से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को वरमाला पहनाई मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में वरमाला की रस्म के बीच दुल्हन स्टेज से उतरी और सीधे जाकर अपने प्रेमी को गले लगा लिया। इतना ही नहीं उसने सबके सामने प्रेमी को वरमाला भी पहना दी। यह देख दूल्हे ने शादी से मना कर दिया। वहीं, लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी को जमकर पीटा। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों के नए बिजनेस कॉन्टैक्ट और इनकम बढ़ने के योग हैं। धनु राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीदी-बिक्री पूरी हो सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के राष्ट्रपति ने कहा- ब्लॉकेड बर्दाश्त से बाहर
    Next Article
    टीचरों की दावत उड़ा ले गए बेरोजगार:मंत्रीजी को मोना मैडम का करारा जवाब, डांस पर छलका विधायक का दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment