Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जम्मू-कश्मीर में CRPF पर आतंकी हमला; ईरान की नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी; अमूल और मदर डेयरी का दूध आज से महंगा

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, जम्मू-कश्मीर में बाइक सवार आतंकियों ने CRPF जवानों पर फायरिंग की। अमेरिकी हमलों के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि अमूल और मदर डेयरी ने 6 महीने में दूसरी बार दूध के दाम बढ़ाए हैं। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में किसानों से संवाद करेंगे। 2. हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट 2.0 का आयोजन होगा. इसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल; बाइक सवार 30 राउंड फायर करके भागे जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ। बाइक सवार दो आतंकी अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर 15 सेकेंड में करीब 30 राउंड फायरिंग करके भाग निकले। हमले में 3 जवान घायल हुए। एक के पैर, दूसरे के हाथ और तीसरे की पीठ में गोली लगीं। घटना का CCTV भी सामने आया। इसमें नजर आ रहा है कि फायरिंग के बाद जवान भागते हैं बाद में जबावी फायरिंग करते हैं। कुलगाम में पहले भी CRPF पर हमला हुआ कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। 3 साल में 548 आतंकी घटनाएं हुईं जम्मू-कश्मीर में 2024 से अब तक 548 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 45 जवान शहीद हुए हैं और 138 आतंकी मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. ईरान ने नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी दिखाई, बैलिस्टिक-क्रूज मिसाइलों के साथ लॉन्चर भी मौजूद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का वीडियो जारी किया। इसमें बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलों के साथ उन्हें लॉन्च करने वाले सिस्टम भी दिखाए। जंग शुरू होने के बाद यह तीसरी बार है, जब ईरान ने अपने अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों का वीडियो दुनिया को दिखाया। ईरान के पास पूरे देश में फैला भूमिगत मिसाइल ठिकानों का नेटवर्क है। ईरान इंटरनेशनल की पड़ताल के मुताबिक, ऐसे करीब 30 ठिकाने हैं। ये तेहरान, इस्फहान, तबरीज, करमानशाह और खोर्रमाबाद समेत कई इलाकों में फैले हैं। अमेरिका को अपनी तैयारी दिखा रहा ईरान इस मिसाइल सिटी को दिखाकर ईरान यह संदेश देना चाहता है कि हमलों के बावजूद उसकी सैन्य ताकत बनी हुई है। इधर, अमेरिका ईरान पर प्रतिबंध जारी रखे हुए है। साथ ही नौसैनिक नाकेबंदी भी कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 3. अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए, नई कीमतें आज से लागू; 6 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध के दाम में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। कंपनियों ने इसके पीछे दूध की खरीद लागत बढ़ने की वजह बताई है। इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई गई थीं। अमूल दूध की नई कीमतें… मदर डेयरी दूध की नई कीमतें पूरी खबर पढ़ें… 4. जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मध्य प्रदेश में रात का तापमान 15°C से कम हुआ जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके गुलमर्ग के कोंगडूरी, सोनमर्ग, बांदीपोरा और जोजिला समेत कई पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को भी कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इधर, मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे पहुंच गया। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12°C से नीचे चल रहा है। भोपाल-जबलपुर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी सर्द हैं। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावर्ट दर्ज की गई। नागौर, प्रतापगढ़, सीकर, पाली, जयपुर, उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5°C तक गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… 5.असम में ट्रेन पटरी से उतरी, VIDEO में लोको पायलट बोले- सिग्नल रेड है, ब्रेक नहीं लग रहे असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। वीडियो में लोको पायलट बोले- कुछ काम नहीं कर रहा 45 सेकेंड के वीडियो में इंजन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण लगे हुए हैं। लोको पायलट कह रहे हैं- कुछ भी काम नहीं कर रहा। सिग्नल रेड हैं। इमरजेंसी लगा हुआ है, काम नहीं कर रहा है। S-9 A-9 (ब्रेक सिस्टम) कुछ भी काम नहीं कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: जम्मू-कश्मीर में 2 पुलिस जवान लापता:दोनों के मोबाइल भी बंद, आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ थे; इलाके में फायरिंग भी सुनी गई (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: भारत ने वीजा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 कैटेगरी:टूरिस्ट की जगह विजिटर वीजा मिलेगा, फॉर्म में 70% कम जानकारी भरनी होगी, दिसंबर से लागू होगा (पूरी खबर पढ़ें) 3. बिजनेस: एनवीडिया के CEO का तलाक हुआ तो सबसे महंगा होगा:पत्नी को ₹7 लाख करोड़ मिलेंगे, दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन जाएंगी (पूरी खबर पढ़ें) 4. रामायण पार्ट-1: ऑस्कर में भेजी गई, अब मराठी फिल्म गोंधल का क्या होगा, डेडलाइन से ठीक पहले भेजी गई फिल्म नियमों पर खरी उतरेगी? (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… हथकड़ी पहनकर 101 KM दौड़े पुलिसवाले स्पेन के दो पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे से हाथ बांधकर 101 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। 46 साल की जेसिका और 40 साल के पेलायो ने 17 घंटे 31 मिनट में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: बांग्लादेशी झुग्गियों के वीडियो बना रहे 150 चीनी व्लॉगर्स, कहते हैं- 'ये दिल्ली के गंदे लोग', इस बदनामी के पीछे क्या साजिश 2. जरूरत की खबर: क्या है जापानी सुपरफूड माचा: न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके 7 हेल्थ बेनिफिट्स, घर पर बनाने का सही तरीका 3. भास्कर एक्सक्लूसिव: IAS आन्जनेय ने सरकारी जमीन कारोबारी को ट्रांसफर की:40 करोड़ कीमत, रामपुर के अफसर हैरान, राजस्व परिषद से पूछ रहे- क्या करें 4. भास्कर एनालिसिस: 'अफसरों को मत धमकाओ' शिवपाल को क्यों कहना पड़ा:अखिलेश ‘बड़बोले’ नेताओं को बाहर करेंगे; सख्ती के पीछे वजह क्या? 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मकर वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा और तरक्की के योग हैं, कुंभ वालों को नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में खुले सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा:24 घंटे बाद टुकड़ों में मिला शव, वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की मशीनों से कटने की आशंका
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल:घटना का CCTV फुटेज आया, बाइक सवार 30 राउंड फायर करके भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment