Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- कांग्रेस ने नाकामी का कलंक हिंदुओं पर लगाया; होर्मुज के पास टैंकर पर अटैक, शंकराचार्य को आशुतोष महाराज ने फंसाया

    11 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी नाकामी का कलंक हिंदुओं पर लगाया। उधर, होर्मुज के पास ऑयल टैंकर पर मिसाइल अटैक हुआ। इसमें 24 भारतीय मौजूद थे। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे राजस्थान में रेतीला तूफान आने की खबर भी बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास 'सेत्तेबेल्लो' नाम के ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला किया, जिससे जहाज के इंजन रूम में आग लग गई। इस टैंकर पर 28 क्रू मेंबर थे, जिनमें 24 भारतीय शामिल थे। हादसे के बाद 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 3 भारतीय अब भी लापता हैं। भारत सरकार ने घटना पर नाराजगी जताई और दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी को तलब किया। ईरान की अमेरिकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक: ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ये हमले अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में किए गए। इससे पहले अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और निगरानी रडार ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा;- ईरान ने समझौते पर बातचीत नहीं की। अब उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें... 2. PM मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा, कैबिनेट मीटिंग में तालियां बजाकर स्वागत PM मोदी सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत मंडपम में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी ने तालियां बजाकर मोदी को बधाई दी। मोदी बोले- कांग्रेस ने विफलता का कलंक हिंदुओं पर लगाया: PM मोदी ने NDA की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, '12 साल में देश कांग्रेस के कूचक्र से आजाद हुआ। कांग्रेस ने देश को लाचार बना दिया था। देश को एहसास कराया था कि विकास धीरे-धीरे होता है और इसे हिंदू ग्रोथ रेट का नाम दिया था। विफलता कांग्रेस की थी लेकिन कलंक हिंदू आबादी पर लगाया गया।' PM मोदी के संबोधन की अहम बातें... पूरी खबर पढ़ें... 3. पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में 29 लाख मतदाता बढ़े, 2 करोड़ नाम काटे गए यूपी में पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी कर दी गई। तमाम दावों, आपत्तियों के निस्तारण और गहन सत्यापन के बाद इस फाइनल लिस्ट को तैयार किया गया। हर वोटर को मिला यूनिक ID नंबर: राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार एक बड़ा बदलाव करते हुए हर पंचायत मतदाता को 9 अंकों का एक यूनिक पहचान नंबर जारी किया है। हालांकि, सूची जारी होते ही कई जिलों में वोटर्स को इसे डाउनलोड करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। हालांकि, इसके पीछे तकनीकी दिक्कत बताई जा रही। पंचायत में 29 लाख वोटर बढ़े: राज्य निर्वाचन आयोग की जारी मतदाता सूची के मुताबिक, प्रदेश में अब पंचायत चुनाव के लिए 12 करोड़ 58 लाख 51 हजार 570 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण से पहले 12 करोड़ 29 लाख 50 हजार 52 मतदाता थे। इस तरह से मतदाताओं की संख्या में 29 लाख 1 हजार 518 की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 4. शंकराचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष पलटे, बोले- रामभद्राचार्य के शिष्यों के दबाव में फर्जी FIR करवाई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी अपने आरोपों से पीछे हट गए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर दावा किया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास के दबाव में उनसे फर्जी FIR करवाई गई। आशुतोष ने कहा कि इस साजिश में कुछ अधिकारी भी शामिल थे और उनके पास इसके सबूत व वॉट्सऐप चैट हैं, जिनका वे जल्द खुलासा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए उनके शिष्य रामचंद्र दास जिम्मेदार होंगे। पढ़िए पूरा मामला: आशुतोष ब्रह्मचारी ने जनवरी 2026 में आरोप लगाया था कि माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों ने कुछ बटुकों का यौन शोषण किया। उन्होंने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर फरवरी में FIR दर्ज हुई, जिसमें शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ें... 5. TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान, ममता की करीबी सायोनी भी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट जारी है। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से काकोली घोष के नेतृत्व वाले TMC बागी गुट के 19 लोकसभा सांसदों के नाम की लिस्ट जारी की है। इसमें ममता की करीबी मानी जाने वाली सायोनी घोष, यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है। 8 जून को काकोली घोष ने दावा किया था कि उन्होंने 20 लोकसभा सांसदों के समर्थन वाला पत्र स्पीकर ओम बिरला को भेजा है। ममता से कितने सांसद-विधायक अलग हुए: राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी पार्टी छोड़ दी है। अब तक TMC के लोकसभा में 28 में से 20 और राज्यसभा में 13 में से 2 सांसद यानी कुल 22 सांसद टूट चुके हैं। वहीं 3 जून को बंगाल के 80 में से 58 TMC विधायक अलग गुट बना चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6. राजस्थान में रेतीला तूफान, यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह पेड़ उखड़े मानसून ने पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर लिया है। यह मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल पहुंचा। अब तक 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। बाकी राज्यों में प्री-मानसून असर देखने को मिला। राजस्थान के अलवर में रेतीला तूफान आया। यूपी के इटावा में तेज तूफान के साथ बारिश हुई। आंधी से 100 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। दिल्ली से जयपुर डायवर्ट हुईं 2 फ्लाइट्स: दिल्ली में खराब मौसम के चलते दिल्ली आ रही दो फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड होने से 5 कारें मलबे में दब गईं। पवने MIDC इलाके में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहा था। पूरी खबर पढ़ें... 7. MP के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट में 3 नाम, राष्ट्रपति से मिलेंगे कांग्रेस विधायक मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया। उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट में बीजेपी के तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल का नाम है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर फैसले को गलत बताया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मीनाक्षी का नामांकन नियमों के खिलाफ खारिज हुआ है। कांग्रेस विधायक दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलेंगे। अब पूरा मामला जानिए: भाजपा ने आरोप लगाया था कि मीनाक्षी नटराजन ने हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है, उन्हें केवल कोर्ट का एक नोटिस मिला था। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... 44 सेकेंड में हाथों के बल 100 सीढ़ियां उतरा नेपाल के एथलीट हरी चंद्र गिरी ने हाथों के बल 100 सीढ़ियां उतरकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 44.71 सेकेंड में पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 6 महीने तक कड़ी ट्रेनिंग की। वे रोज हैंडस्टैंड और हाथों के बल चलने की प्रैक्टिस करते थे। हरी 2014 से नेपाल सेना में हैं। उनके नाम पहले से हाथों के बल 50 और 75 सीढ़ियां उतरने समेत कई अनोखे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वालों की कामकाज से जुड़ी योजनाएं आर्थिक रूप से लाभदायक रहेंगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'राम को काल्पनिक' कहने पर राहुल के खिलाफ दोबारा सुनवाई:वाराणसी कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला रद्द किया
    Next Article
    यूपी के 12 शहरों में बारिश, लखनऊ में बादल छाए:सभी 75 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment