Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:SC बोला- कैंसर दवाओं की ऊंची कीमत नरसंहार जैसा; जवान ने 4 साथियों को मारा; यूपी में श्राद्ध कर रहे 5 लोगों की मौत

    10 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाईयों की महंगी रेट पर सवाल उठाया और केंद्र सरकार से जवाब मांगा। रेप पीड़ित बच्ची को ट्रायल कोर्ट की जज ने लेटर लिखा, जिसकी हाईकोर्ट ने भी तारीफ की। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि बांग्लादेश में सबसे बड़ा बिजली संकट छाया हुआ है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. दिल्ली में SIR को लेकर INDIA ब्लॉक की अहम बैठक होगी। 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. सुप्रीम कोर्ट बोला- कैंसर दवाओं की ऊंची कीमत नरसंहार जैसी, ₹2700 की दवा पर कीमत ₹27 हजार कैसे लिखी सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से सवाल किया है कि ₹2700 की कैंसर की दवा पर MRP ₹27,000 क्यों है। यह नरसंहार है। इससे दवाओं की कीमत और मरीजों के इलाज का खर्च बढ़ सकता है। कई मरीज इलाज के लिए अपनी संपत्ति या गहने तक बेचने को मजबूर होते हैं। कोर्ट ने कहा- अगर मरीज सरकारी योजना में इलाज करा रहा है तो इतनी बढ़ी हुई कीमत का भुगतान कौन करता है। इसका बोझ सरकारी खजाने और टैक्सपेयर्स पर ही पड़ता है। प्राइवेट हॉस्पिटल इंडस्ट्री की तरह काम करते हैं। वे अपनी फार्मेसी से ही दवा खरीदने को मजबूर करते हैं। बेंच ने कहा कि फार्मा कंपनियां लाभ कमाने वाली नहीं हैं। ऐसा लगता है कि लाभ कमाने वाले निजी अस्पताल हैं। दरअसल, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने मंगलवार को दवाओं की कीमत और जेनेरिक दवाओं से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। पूरी खबर पढ़ें... 2. CISF जवान ने साथियों पर गोली चलाई, 4 की मौत, जम्मू के कठुआ में विवाद के बाद फायरिंग; आपसी झगड़ों में 5 साल में 24 मौतें जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान अभिदेश कुमार सिंह ने अपने 4 साथियों की गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे हुई। आरोपी समेत सभी की तैनाती हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के पावर प्रोजेक्ट मे थी। जानकारी के मुताबिक, अभिदेश का अपने साथी जवान से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने ऑफिस के परिसर में घुसकर अपनी सरकारी AK-47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की। उनके पास 150 राउंड गोलियां थीं। कठुआ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जहां जवानों की तैनाती थी, वो प्रोजेक्ट 12 साल से बंद: सेवा-3 प्रोजेक्ट बसोहली तहसील में रावी नदी पर बना है। इसे 1993 में शुरू किया गया था। 2013 की बाढ़ में इसका 300 मीटर लंबा हिस्सा बह गया था। तब से ये पूरी तरह बंद है। पूरी खबर पढ़ें... 3. पूर्व IAS दिव्या मित्तल की यूपी की राजनीति में एंट्री, बोलीं- डरूंगी नहीं, हिसाब मांगूंगी, किसी पार्टी नहीं आपका साथ चाहिए यूपी की पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति में उतरेंगी। उन्होंने मंगलवार सुबह 8.30 बजे फेसबुक पर वीडियो जारी करके इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा- यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए। सिर्फ आप लोगों का साथ चाहिए। दिव्या मित्तल ने कहा- मैं किसी पार्टी के साथ नहीं जुड़ूंगी। अकेले चलूंगी। मेरा मकसद राजनेता बदलना नहीं, बल्कि पूरी राजनीति को बदलना है। हमारी राजनीति में सत्ता है, शिलान्यास है, शोर है, लेकिन सोच नहीं है। मुझे अपने देश की आजादी के 80 सालों का हिसाब चाहिए। दिव्या मित्तल ने ऐलान के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- मिर्जापुर से राजनीति करूंगी या नहीं, इस पर अभी निर्णय लेना है। राजनीतिक कार्यक्रमों की शुरुआत को लेकर जानकारी जल्द दूंगी। ‌2013 बैच की IAS रहीं दिव्या ने 30 अगस्त को नौकरी से इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया था। पूरी खबर पढ़ें… 4. झांसी में श्राद्ध कर रहे परिवार के 5 लोगों की मौत, एक को बचाने में सभी नदी में डूबे झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में एक ही परिवार के 5 लोग डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन में पांचों शवों को बाहर निकाला गया। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का मंगलवार दोपहर 12 बजे का है। बाप-बेटे, भतीजे और भांजे समेत 5 की मौत: देवीसिंह पुरा में रहने वाले अनूप तिवारी (45) अपने बेटे अर्पित (12), भांजे पुष्कर शुक्ला (23), भतीजे अभिनय तिवारी (26) और श्रेयांश तिवारी (21) के साथ सुखनई नदी के किनारे पिंडदान करने गए थे। अनूप पूजा करने नदी में उतरे। वह नदी के बीच पहुंचे ही थे कि डूबने लगे। उनको डूबता देखकर अर्पित, पुष्कर, अभिनय और श्रेयांश उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे। कुछ ही देर में सभी गहरे पानी में डूब गए। पूरी खबर पढ़ें… 5. भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड, 4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल भारत ने एशियन गेम्स के 4x400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीता। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिले। भारत ने 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले में 41.06 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज भी जीता। चीन 40.78 सेकेंड के साथ गोल्ड और थाईलैंड 40.87 सेकेंड के साथ सिल्वर रहा। इधर, नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता। गुलवीर सिंह मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक इससे पहले गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वे 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। वे मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। पूरी खबर पढ़ें... 6. जज का रेप पीड़ित बच्ची को संदेश-दोषी आजाद नहीं होगा, लिखा- बचपन नहीं लौटा सकते, लेकिन तुम्हारी हिम्मत याद रखेंगे रेप पीड़ित बच्ची को दिल्ली ट्रायल कोर्ट को जज रजनी रंगा ने स्पेशल लैटर में लिखा- हम तुम्हारा बचपन तो नहीं लौटा सकते, लेकिन जिसने तुम्हें चोट पहुंचाई, वह अब कभी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। दरअसल, जुलाई 2023 में 7 साल की बच्ची का उसके अंकल ने रेप किया था। 20 मई को ट्रायल कोर्ट ने पीड़िता बच्ची ने कहा था कि अंकल को तब तक जेल में रखा जाए, जब तक वह बूढ़ा न हो जाए। कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। 3 साल तक मामले की सुनवाई चली। दोषी ने हाईकोर्ट में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी। 22 सितंबर को हाईकोर्ट ने पुराना फैसला बरकरार रखा। ट्रायल कोर्ट की जज रंगा के पीड़ित बच्चे को लिखे लेटर को ‘नोट ऑफ करेज’ भी कहा। पूरी खबर पढ़ें... 7. पाकिस्तान ने बांग्लादेश जा रहा न्यूक्लियर फ्यूल रोका, रूसी प्लेन को एयरस्पेस नहीं दिया, बिजली संकट के बीच पावर प्लांट का ईंधन नहीं पहुंचा बांग्लादेश इस समय बड़े बिजली संकट से जूझ रहा है। कई शहरों में रोज 10 से 16 घंटे बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में पाकिस्तान ने बिजली संकट झेल रहे बांग्लादेश का परमाणु ईंधन अपने आसमान से नहीं गुजरने दिया। यह ईंधन रूसी विमान में था, जो बांग्लादेश के रूपपुर प्लांट में इस्तेमाल होना था। न्यूक्लियर फ्यूल की पहली खेप को अजरबैजान, पाकिस्तान और भारत के रास्ते ढाका पहुंचना था। बांग्लादेश के विज्ञान और तकनीक मंत्री फकीर महबूब अनाम ने कहा कि पाकिस्तान ने इसकी वजह नहीं बताई। बांग्लादेश में रूसी कंपनी बना रही पावर प्लांट: रूस की सरकारी न्यूक्लियर कंपनी रोसाटॉम रूपपुर में न्यूक्लियर पावर प्लांट बना रही है। फ्यूल की सप्लाई भी वही कर रही है। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूक्लियर फ्यूल की सप्लाई अक्टूबर से दोबारा शुरू होगी। इसके लिए रोसाटॉम ने डिलीवरी का नया रास्ता तय किया है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. उत्तर प्रदेश: हाईकोर्ट जज बोले- कॉलेज में पहली बार सिगरेट पी: फिर छोड़ नहीं पाया; हुक्का बार की याचिका खारिज की, कविता लिखी- मेरी गलती मत दोहराना (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: राहुल बोले- पिछले कई चुनावों में फिक्सिंग हुई: मुख्य चुनाव आयुक्त समझौता कर चुके; कांग्रेस की आयोग-सरकार के खिलाफ रणनीति पर बैठक (पूरी खबर पढ़ें) 3. तेलंगाना: CM रेवंत बोले- राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान: भाजपा ने राम को चुराया, इसलिए कांग्रेस दक्षिण में सफल और उत्तर भारत में पिछड़ी (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: दिल्ली बस गैंगरेप केस- 398 पेज की चार्जशीट दाखिल:सीमेन सैंपल और बाल के सबूत मिले; 4 अगस्त की घटना, ड्राइवर-कंडक्टर पकड़े गए थे (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: 'SIR में स्थानीय अफसरों को ज्यादा अधिकार मिलें': महाराष्ट्र CEO ने भी लेटर लिखा था, 4 मांगें की थीं; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति (पूरी खबर पढ़ें) 6. गुजरात: PM मोदी की डिग्री मामले में केजरीवाल की अपील खारिज: गुजरात हाईकोर्ट ने उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी रखा बरकरार (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: चलती कार से वर्चुअल पेशी में जुड़ा वकील:दिल्ली हाईकोर्ट ने ₹1 लाख जुर्माना लगाया, कहा- कोर्ट की गरिमा से समझौता नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 8. उत्तर प्रदेश: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की यूपी की राजनीति में एंट्री: बोलीं- डरूंगी नहीं, हिसाब मांगूंगी, किसी पार्टी का नहीं, आपका साथ चाहिए (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बने: गणेश चतुर्थी पर हुआ बेटे का जन्म, बोले- अभी नाम डिसाइड नहीं किया; मां-बच्चा दोनों स्वस्थ (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला: असम राइफल्स का जवान शहीद, 4 घायल; गश्त के दौरान घात लगाकर फायरिंग की (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: देश में 20 हजार करोड़ के ट्रैफिक चालान बकाया: सुप्रीम कोर्ट का सुझाव- बिजली बिल में जोड़कर वसूली करें, भुगतान नहीं तो कनेक्शन काटें (पूरी खबर पढ़ें) 12. मध्य प्रदेश: AK-47 से लैस पुलिस से आरोपी को छुड़ा ले गए:सीधी में ओडिशा की टीम पर हमला-फायरिंग; 3 गाड़ियों में आए थे बदमाश (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... पानी पर दौड़ाया दो मंजिला घर अमेरिका के लुइसियाना में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां दो मंजिला घर पानी पर चलता नजर आया। वीडियो में एक शख्स बरामदे में बैठा दिखा, जबकि दूसरा व्यक्ति इसे रिमोट से चला रहा था। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: 50-100 रुपए वाले टेम्पर्ड ग्लास नहीं बिकेंगे, साल में 13 की जगह 12 रिचार्ज; आपसे जुड़े 2 बदलावों के पीछे का खेल 2. छात्रा का दावा: इन्फ्लुएंसर ने LPU में हिंसा फैलाई: वीडियो जारी कर कहा- इशारा कर गुंडे अंदर बुलाए, तोड़फोड़ की; 40 छात्र रडार पर 3. ग्राउंड रिपोर्ट: क्या सुसाइड फैक्ट्री बन रहे IIT कैंपस: मां को ताना- ‘एक बच्चा नहीं संभलता‘, बेटे ने जान दी, 10 साल में 135% बढ़े सुसाइड केस 4. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: पति–पत्नी बनकर पहुंचे रिपोर्टर, गोद भराई से बच्चे की डील: एजेंट बोली- कुंवारी लड़कियों के बच्चे लॉटरी जैसे, कहीं ले जाओ, कोई क्लेम नहीं करता 5. जरूरत की खबर: शाकाहारियों के लिए प्रोटीन के बेस्ट सोर्स: डॉक्टर से समझें शरीर में प्रोटीन के 10 जरूरी काम, डेफिशिएंसी के 8 संकेत 6. फिजिकल हेल्थ: इन 10 सवालों का जवाब दें:ये बताएंगे आपके दिल का हाल, आज वर्ल्ड हार्ट डे पर जानें दिल को कैसे रखें हेल्दी–हैप्पी 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: सिंहस्थ के 250-करोड़ के काम में ‘मालवीय सिंडिकेट’ का खेल?: ड्राइवर 3 करोड़ की पोल फैक्ट्री का प्रोपराइटर; स्टिंग में बोला- अफसर मैनेज, टेस्ट रिपोर्ट पास 8. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद की असली वजह क्या है?: इसी सड़क पर खड़े हनुमान का मंदिर टूटा; फिर मस्जिद के एक हिस्से पर आपत्ति क्यों? 9. क्राइम फाइल्स: मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाई, फिर गैंगरेप किया: चित्रकूट घाट घूम रहे कपल को नकाबपोशों ने पकड़ा, थप्पड़ मारकर नाव से अंधेरे में ले गए 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: अखिलेश भाजपा को उसके ही फॉर्मूले से हराना चाह रहे:‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल अपनाया; 2022 के मुकाबले दोगुना वोट पाने का टारगेट 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: राज्यमंत्री बोले- नोएडा DM मेधा रूपम ने फोन नहीं उठाया:मैंने कई बार कॉल किया; 3 साल पहले हापुड़ से हटवाया था 12. भास्कर इंटरव्यू: करोड़पति कारोबारी की बहू बोली-21 दिन जेल में तकलीफें सही:निर्दोष हूं...साबित हुआ, समझ नहीं पा रही पति ने क्यों फंसाया 13. राजस्थान एक्सप्लेनर: कंप्यूटर से भी तेज दिमाग,20 की उम्र में 10 विश्व-रिकॉर्ड:राजस्थान की वंशिका ने चुटकियों में प्रॉब्लम सॉल्व की; सीएम और भाजपा अध्यक्ष भी चौंके 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: विधान परिषद के सभापति का इस्तीफा 7 दिन बाद क्यों:किस लिए अपने पद पर टिके रहे अवधेश सिंह, जानिए 121 जॉइनिंग लेटर की इनसाइड स्टोरी? 15. भास्कर एक्सक्लूसिव: जमुई कांड-10 दिन से कमरे से नहीं निकले छात्र-छात्रा:स्कूल-ट्यूशन बंद, दोस्त-सोशल मीडिया से दूरी; परिवार बोले- मेंटल स्टेटस संभलने में टाइम लगेगा 16. ग्राउंड रिपोर्ट: रायपुर- खारुन में बाढ़, घर डूबे, अब सड़कों पर गृहस्थी:200 परिवार प्रभावित; लोग बोले- नहीं पहुंची मदद, पीने के पानी के लिए भी तरसे 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के लोगों को खुशखबरी मिल सकती है और कुंभ वालों की तरक्की के योग बनेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सियासी डैमेज कंट्रोल में जुटा RSS:राममंदिर चढ़ावा चोरी का असर कम करने की कोशिश, संतों से संपर्क बढ़ाया
    Next Article
    बेटे की हत्या हुई...हाईकोर्ट ने दोषियों को रिहा किया:बदायूं में 9 साल पहले प्रेम प्रसंग में हुआ था मर्डर, पीड़ित बोले- अब हमें परेशान करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment