Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की गढ़ रोड़ पर चला निगम का बुलडोजर:अधिकारी बोले नहीं होने देंगे सरकारी जगह पर अतिक्रमण, जाम से भी मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे नगर निगम के अभियान के तहत मंगलवार को टीम ने दूसरे दिन गढ़ रोड पर कार्रवाई की। जिसके चलते सड़क किनारे लगाए गए ठेले के साथ साथ अवैध यूनिपोल भी हटाए गए। नगर निगम की टीम ने सख्ती दिखाते हुए सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान संपत्ति अधिकारी भोलानाथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते नजर आए। नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे, दुकानों के बाहर लगाए गए शेड और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया। जेसीबी मशीन की मदद से कई स्थानों पर कब्जों को ध्वस्त किया गया, जिससे इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही। इसके साथ साथ टीम द्वारा काफी सामान जब्त भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को कई बार चेतावनी भी दी गई और यहां अतिक्रमण न करने की नसीहत भी दी गई लेकिन फिर भी इन्होंने उसका पालन नहीं किया इसके चलते आज यह कार्रवाई की जाएगी। गढ़ रोड पर चल रहे सीएम ग्रिड योजना के निर्माण कार्य के चलते जाम की समस्या मुख्य रूप से देखी जा रही है। ऐसे में अतिक्रमण होने से और ज्यादा परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। इस अभियान से स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है । टीम द्वारा आज गांधी आश्रम से लेकर नई सड़क तक कार्रवाई की गई। संपत्ति अधिकारी भोलानाथ ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध किए गए किसी भी कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नगर निगम की टीम द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के इस अभियान से जहां आम राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव:ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास में जुटी
    Next Article
    गोंडा में गौरव सिंह तोमर बने मनकापुर के नए कोतवाल:एसओजी प्रभारी थे, अरविंद सिंह के गोरखपुर तबादले के बाद मिली जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment