Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के कंकरखेड़ा हाईवे पर एलपीजी का कैप्सूल पलटा:काफी देर तक लगा रहा जाम, फायर ब्रिगेड ने क्रेन की मदद से कैप्सूल हटवाया

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के नेशनल हाईवे 58 पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां कंटेनर पर जा रहा एलपीजी का कैप्सूल अचानक ब्रेक लगने के कारण पलट गया। कैप्सूल को सड़क पर गिरता देख वाहन चालकों ने ब्रेक लगा दिए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कैप्सूल को हटवाकर रास्ता खुलवाया। पहले एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर इंडेन गैस का एक एलपीजी कैप्सूल शनिवार को कंटेनर की मदद से दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर ले जाया जा रहा था। कंकरखेड़ा क्षेत्र में अचानक ब्रेक लगने के कारण कैप्सूल पलट गया और सड़क पर जा गिरा। कैप्सूल को सड़क पर देख वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वाहन घुमाकर लौटने लगे लोग कंटेनर के सड़क पर गिरते ही तेज धमाका हुआ। इससे आसपास से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। मामला उसे समय और ज्यादा अफरा तफरी भरा हो गया जब लोगों को पता चला की कैप्सूल में एलपीजी मौजूद है। इसके बाद भगदड़ मच गई। लोग वहीं से वाहन घुमाकर लौटने लगे। कुछ लोगों ने तो चीखना चिल्लाना तक शुरू कर दिया। कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची हाईवे पर एलपीजी का कैप्सूल गिरने और जाम लगने की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस दौड़ पड़ी। दिल्ली से मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाले रोड पर लगभग 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम था। भीषण गर्मी से लोग परेशान दिखाई दिए। मामला एलपीजी के कैप्सूल से जुड़ा था इसलिए पुलिस ने फायर ब्रिगेड से संपर्क किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने रास्ता खुलवाया एलपीजी कैप्सूल पलटने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी दौड़ पड़ी। गनीमत रही कि आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड की टीम ने जाते ही क्रेन की व्यवस्था कराई और सड़क पर पड़े कैप्सूल को सावधानीपूर्वक एक तरफ रखवाते हुए रास्ता खुलवा दिया। करीब एक घंटा नेशनल हाईवे 58 की व्यवस्था पटरी से उतरी रही। कंटेनर पर लादकर कैप्सूल किया रवाना नेशनल हाईवे का ट्रैफिक सामान्य होने में लगभग आधे घंटे से ज्यादा लगा। इसके बाद चार क्रेनों की मदद से कैप्सूल को उठाकर वापस कंटेनर पर लादते हुए रवाना किया गया। लगभग दो से ढाई घंटे तक खलबली मची रही। तो फिर अभी सामान्य होने और कैप्सूल के हटने के बाद राहत की सांस ली गई। सीएफओ बोले- हालात बिलकुल सामान्य मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही टीम को एलजी कैप्सूल के पलटने की सूचना मिली थी, वह मौके पर पहुंची और क्रेनों की मदद से कैप्सूल को हटवाया। गनीमत रही कि किसी तरह का लीकेज या रिसाव नहीं हुआ वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था। कैप्सूल को सकुशल रवाना किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सीएमओ ने निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट का निरीक्षण किया:फ्लोरिंग जारी, 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश
    Next Article
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment