Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के तुषार गिरी ने UPSC में पाई 395वीं रैंक:परिवार में खुशी की लहर, पड़ोसियों ने कहा- आज ही हमारी होली

    7 hours ago

    1

    0

    शास्त्री नगर सी-ब्लॉक निवासी तुषार गिरी ने UPSC की परीक्षा में 395वीं रैंक हासिल कर मेरठ और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। तुषार की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। तुषार के पिता शशि भूषण गिरी ने बताया कि तुषार शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेहनती और लगनशील रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार में बड़ा बेटा शशांक गिरी इंजीनियर है, जबकि तुषार ने लगातार मेहनत कर तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की है। तुषार की माता नीता रानी भी शिक्षक थीं, जिनका वर्ष 2019 में निधन हो गया था। उन्होंने बताया की जब तुषार की माँ वेंटीलेटर पर थी उस समय भी तुषार ने 12वीं कक्षा में जिले में टॉप किया था। पिता शशि भूषण ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों की पढ़ाई के लिए काफी मेहनत की और प्रधानाचार्य पद से इस्तीफा देकर वीआरएस ले लिया था, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें। उन्होंने बताया कि तुषार ने केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन से पढ़ाई की और इसके बाद एनआईटी में दाखिला लिया। बाद में वह दिल्ली जाकर करीब 5–6 वर्षों तक UPSC की तैयारी करता रहा। शशि भूषण ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनके बेटे ने परिवार, मेरठ और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले तुषार दो बार इंटरव्यू तक पहुंचा था, लेकिन दोनों बार सिर्फ एक नंबर से रह गया था। इस बार उसने परीक्षा क्रैक कर ली। तुषार की भाभी दीक्षा गोस्वामी ने बताया कि तुषार हमेशा पढ़ाई को लेकर गंभीर रहते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें गाने का भी शौक है और तनाव दूर करने के लिए कभी-कभी फुटबॉल भी खेलते हैं। तुषार के पड़ोसियों ने भी उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि तुषार बहुत ही सरल, सौम्य और संस्कारी स्वभाव का है। जब भी घर आता है तो सभी से नमस्ते कर हालचाल पूछता है और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करता है। पड़ोसियों का कहना है कि तुषार की इस उपलब्धि से पूरे मोहल्ले का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और यह इलाके के बच्चों के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि तुषार के मेरठ पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। परिवार के अनुसार फिलहाल तुषार के घर पहुंचने पर परिवार, पड़ोसी और क्षेत्रवासी मिलकर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि उनके लिए असली होली आज है, क्योंकि तुषार की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव बोले- इफ्तार तहजीब की पहचान:माइनॉरिटी डेवलपमेंट फोरम के इफ्तार में सपा प्रमुख; कहा- शंकराचार्य को समर्थन
    Next Article
    कानपुर के अनूप गुप्ता बने IAS:दूसरे प्रयास में हासिल की 716वीं रैंक, पिता बोले- बेटे ने सीना चौड़ा कर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment