Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कैंट कमांडोज ने टी-20 लीग फाइनल जीता:81 रन से हराकर आईआईएमटी ट्रॉफी पर किया कब्जा, अक्षु बाजवा मैन ऑफ द मैच

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में मेरठ कैंट कमांडोज ने व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर को 81 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ कैंट कमांडोज ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज यशु प्रधान और वर्दित छोकर ने तेज शुरुआत दी। अंकुर चौहान ने 12 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 22 रन का योगदान दिया। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर की ओर से विकास सिंह, हर्ष त्यागी और प्रशांत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि निशांत जिंदल को एक विकेट मिला। 234 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर की टीम 16 ओवर में 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज अभय चौहान और हर्ष त्यागी ने शुरुआत में बड़े शॉट लगाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। मेरठ कैंट कमांडोज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंस यादव, अक्षु बाजवा और रूद्र ने दो-दो विकेट लिए। पृथ्वीराज सिंह चौहान और अंकुर चौहान को एक-एक सफलता मिली। मैच के बाद विभिन्न खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। मैन ऑफ द मैच का खिताब मेरठ कैंट कमांडोज के अक्षु बाजवा को मिला, जिन्होंने 32 गेंदों पर 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हर्ष त्यागी (व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर) फाइटर ऑफ द मैच और अक्षु बाजवा (मेरठ कैंट कमांडोज) मोस्ट इकोनॉमिकल बॉलर ऑफ द मैच चुने गए। यशु प्रधान (मेरठ कैंट कमांडोज) बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच और वर्दित छोकर (मेरठ कैंट कमांडोज) बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच रहे। टूर्नामेंट में पर्पल कैप सुनील कुमार (बीबीसी एलीट) और ऑरेंज कैप ईशु शर्मा (बीबीसी एलीट) को मिली। विहान जट राणा (क्रिक गिरी चैंप्स) मोस्ट सिक्स ऑफ द टूर्नामेंट और प्रियम गर्ग (शुभम स्मैशर्स) मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जन्मोत्सव पर आगरा मंदिरों में लगा छप्पन भोग:बजरंगबली के भजनों से गूंजा शहर, गुब्बारों से सजाए गए मंदिर, अनुष्ठान के लिए उमड़े भक्त
    Next Article
    बागपत के साकरोध गांव में ग्रामीणों की बैठक:रिजर्व पार्क, बिजली कटौती और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment