Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 15 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी, एक गिरफ्तार:यूपी से पंजाब तक फैले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ पुलिस ने टेलीकॉम सेक्टर में करोड़ों रुपये के उपकरण चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लोहियानगर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 15 करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल टावर उपकरण (BBU) और कॉपर सामग्री बरामद हुई है। यह मामला तब सामने आया जब रॉयल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप के सिक्योरिटी सुपरवाइजर प्रवेंद्र कुमार तोमर ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि इंडस टावर्स और भारतीय एयरटेल लिमिटेड के टावरों से उत्तर प्रदेश और पंजाब में लगातार महंगे उपकरण चोरी हो रहे थे। तकनीकी जांच में पता चला कि चोरी किए गए BBU उपकरणों की लोकेशन मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में थी। इसके बाद एयरटेल के नेशनल हेड नोडल सिक्योरिटी ने डीआईजी और एसएसपी से मामले की शिकायत की। इनपुट मिलने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने तत्काल स्वाट टीम और लोहियानगर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाकिर कॉलोनी निवासी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में उसके पास से सैकड़ों BBU यूनिट और कॉपर केबल सहित भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह मेरठ से लेकर पंजाब तक सक्रिय था। आरोपी भटिंडा, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, जालंधर जैसे पंजाब के शहरों और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जैसे इलाकों में मोबाइल टावरों को निशाना बनाते थे। यह गिरोह सुनियोजित तरीके से टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर से महंगे उपकरण चोरी कर उन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था, जिससे करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया जा रहा था। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि बरामद किए गए माल की कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह कार्रवाई पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है और जल्द ही इस गैंग से जुड़े अन्य बड़े खुलासे होने की संभावना है। मेरठ पुलिस की यह कार्रवाई हाल के समय की सबसे बड़ी टेलीकॉम चोरी की घटनाओं में गिनी जा रही है, जिसने अंतरराज्यीय गैंग की मजबूत पकड़ को तोड़ दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़:5 बदमाश गिरफ्तार, 12 बाइक और 2 स्कूटी बरामद
    Next Article
    गोरखपुर में डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर हुई वर्कशॉप:146 अधिकारियों की हुए ट्रेनिंग, रिस्क एनालिसिस- अवेयरनेस स्ट्रेटेजी पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment