Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 5 सेकेंड में बुलेट चोरी:CCTV में कैद वारदात, स्कूटर का लॉक नहीं टूटा तो बाइक ले भागा चोर

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में वाहन चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक शातिर चोर ने महज 5 सेकेंड में बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूटर नहीं खुला, तो बुलेट उठा ले गया घटना श्यामनगर रोड स्थित गली नंबर-2, हाजी काशिम वाली गली की है। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर पहले गली में खड़ी एक स्कूटी का लॉक तोड़ने की कोशिश करता है। काफी प्रयास के बाद भी जब वह स्कूटर का लॉक नहीं तोड़ पाया, तो उसने पास में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को निशाना बना लिया। बिना स्टार्ट किए ही 5 सेकेंड में चोरी वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर ने बेहद तेजी और चालाकी से बुलेट को बिना स्टार्ट किए ही पैदल खींचकर वहां से फरार हो गया। पूरी घटना महज 5 सेकेंड में अंजाम दी गई, जिससे इलाके के लोग भी हैरान हैं। 21 और 43 सेकेंड के वीडियो आए सामने घटना से जुड़े 21 सेकेंड और 43 सेकेंड के दो अलग-अलग CCTV फुटेज सामने आए हैं, जिनमें चोर की हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। पहले वह स्कूटी के साथ छेड़छाड़ करता है और फिर बुलेट लेकर मौके से फरार हो जाता है। सोतीगंज बंद, फिर भी जारी वाहन चोरी गौरतलब है कि मेरठ का सोतीगंज इलाका कभी चोरी के वाहनों के कटान के लिए प्रसिद्ध रहा है। प्रशासन द्वारा कार्रवाई के बाद वहां कटान बंद किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं न कहीं अब भी अवैध रूप से वाहनों का कटान किया जा रहा है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2.50 करोड़ की हेराफेरी में भाई समेत 3पर कराई FIR:नजीराबाद में फर्जी दस्तावेजों से सोसाइटी पर कब्जा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    Next Article
    अलीगढ़ एसएसपी हाईकोर्ट में पेश, कोर्ट ने हाजिरी माफ की:यूपी सरकार ने बताया कि भ्रम के कारण हलफनामे की जानकारी नहीं हो सकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment