Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज भी बारिश के आसार:देर रात मौसम बिगड़ने से तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से राहत

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बीती रात से अचानक आए मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। कई इलाकों में आंधाी और तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कुछ जगह पेड गिरने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा हालांकि सोमवार की सुबह मौसम खुशनुमा दिखाई दिया। ठंडी वा के साथ आसमान में छाई घटा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मसैाम विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दिन में एक या दो बार तेज आंधी-तूफान भी आ सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज अधिकतम तापमान 30°C से 35°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21°C से 22°C तक रह सकता है। तेज हवाओं के कारण वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि आंधी के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ या कमजोर ढांचे प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। मौसम में इस बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अचानक मौसम खराब होने से जनजीवन पर असर पड़ने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही के अनुसार मौसम में यह बदलाव आने वाले 72 घंटों तक देखे जाने की उम्मीद है। इसके बाद धीरे- धीरे मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह बदलाव पहले से दिख रहे पश्चिम विश्रोभ में बदलाव के कारण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी आज महराजगंज आएंगे:विधायक की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल, प्रशासन अलर्ट
    Next Article
    नेपाल बोला- भारतीय यात्री लिपुलेख से मानसरोवर न जाएं:ये हमारा इलाका; भारत बोला- नेपाल के दावे का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment