Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा जारी:120 मिनट में 100 सवाल, आज 16 विषयों का एग्जाम

    4 hours ago

    2

    0

    उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) पुनर्परीक्षा जिले में रविवार को भी दोनों पालियों में जारी है। आज 16 विषयों की परीक्षा कराई जा रही है। जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार से अधिक अभ्यर्थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव है और पेन-पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 100 प्रश्न हल करने हैं। बायोमीट्रिक प्रक्रिया (आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ) व उपस्थिति दर्ज करने में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जा रहा है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए परीक्षा की समय-सारिणी पूर्व निर्धारित है। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हो रही है। सभी केंद्रों पर परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश समय से 45 मिनट पहले बंद कर दिया जा रहा है। पहली पाली के लिए सुबह 8:45 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। परीक्षा के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी के पास नकल से संबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसे तुरंत परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही भविष्य में आयोग की परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है, भले ही उस सामग्री का उपयोग किया गया हो या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में युवती ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में पड़ोसी पर प्रेम संबंध में धोखे का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में सीजन में पहली बार 41 डिग्री पहुंचा पारा:गर्म हवा के थपेड़े बढ़ाएंगे समस्या, अभी नहीं मिलेगी कोई राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment