Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का प्रदर्शन:प्रीपेड बिजली मीटर हटाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने उत्तर प्रदेश में लगाए जा रहे प्रीपेड बिजली मीटरों के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन ने मेरठ के डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें गरीब उपभोक्ताओं को हो रही आर्थिक और तकनीकी परेशानियों को उजागर किया गया। संगठन के अनुसार, स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के कारण आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें रिचार्ज खत्म होते ही तुरंत बिजली कट जाना और गरीब परिवारों के लिए बार-बार रिचार्ज कर पाना आर्थिक रूप से कठिन होना शामिल है। इसके अतिरिक्त, मीटर रीडिंग और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ताओं में असमंजस है। तकनीकी खराबियों के कारण बिना उपयोग के भी बैलेंस कटने की शिकायतें मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क और तकनीकी सुविधाओं की कमी के कारण रिचार्ज करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। भीम आर्मी ने अपनी मांगों में कहा कि गरीब उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत या सब्सिडी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने गांवों में प्रीपेड मीटर हटाकर सामान्य मीटर लगाने की मांग की, ताकि किसी भी व्यक्ति पर अधिक बिल का दबाव न पड़े। संगठन ने तकनीकी खामियों को दूर कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी मांग की कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड या पोस्टपेड में से चुनने का विकल्प दिया जाए, क्योंकि बिजली सुविधा है, बोझ नहीं बननी चाहिए। भीम आर्मी के मेरठ मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सूद ने कहा कि सरकार की यह नीति गरीब मजदूरों और किसानों के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब तक उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट गांव' नहीं होंगे, तब तक 'स्मार्ट मीटर' लगाने का कोई औचित्य नहीं है। सूद ने बताया कि आज भी ऐसे कई पिछड़े गांव हैं जहां गरीब मजदूर रहते हैं, जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं है। उन्होंने सरकार से जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान रवि नागवंसी, गौतम, निक्की जाटव, रवि, कुमार, रोबिन खेरवाल, दीपक अछरोन्डा, दीप शिवपुरम, आकाश छिलोरा, जोनी समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत:मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, युवक परिजनों की नजर से बच के घर से निकला था
    Next Article
    शहीद गांव शेरपुर में शराब दुकान का विरोध:ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया, आवंटन रद्द करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment