Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में BSF जवान की गोली मारकर हत्या:पश्चिम बंगाल में तैनात था जवान, छुट्टी पर आया था घर

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में शनिवार देर शाम एक बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने घर में सो रहे जवान को निशाना बनाया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नैन सिंह (38) पुत्र गरीबदास के रूप में हुई है, जो धनपुर गांव के ही निवासी थे। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी और वह 6 मार्च को छुट्टी पर अपने घर आए थे। बताया गया है कि घटना के समय नैन सिंह की पत्नी कोमल अपने दो बच्चों के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के फाजलपुर स्थित मायके गई हुई थीं। नैन सिंह घर में अकेले थे और शनिवार शाम को सो रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुसा और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जवान को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद धनपुर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद गोविल ने अधिकारियों को फटकारा:जनप्रतिनिधियों के पत्रों का जवाब नहीं, कहा- 'शहर को जीने लायक बनाओ'
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के 17 गांवों में बिजली कटौती:दिनभर बाधित रही आपूर्ति, शाम को भी जारी; मशीन इंस्टॉलेशन का हो रहा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment