Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एडीएम सिटी के ड्राइवर की संदिग्ध मौत:पार्क में मिली डेडबॉडी, घरवालों का आरोप गनर, होमगार्ड ने पीटकर मार डाला

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एडीएम सिटी के ड्राइवर अंकुर नागर उम्र 26 साल पुत्र बारू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वहीं घरवालों का आरोप है कि अंकुर की पीटकर हत्या की गई है। अंकुर नागर को होमगार्ड केपी, अनुज और शिवा ने पीट, पीटकर मार डाला। जबकि पुलिस के अनुसार प्रथम द़ष्टया पूरा मामला सुसाइड का लग रहा है। अब घरवालों ने घटना के खिलाफ शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अंकुर हस्तिनापुर के इंद्रानगर का रहने वाला था। पूरी घटना 12 मार्च की है। मृतक अंकुर के भाई अखिलेश उर्फ गुड्‌डू का कहना है कि मेरा भाई अंकुर नागर था। जो एडीएम सिटी के यहां पिछले 1 साल से ड्राइवर था। बताया कि 12 मार्च को मेरा भाई अंकुर एडीएम सिटी के गनर, होमगार्ड केपी, अनुज और शिवा सभी एक गाड़ी में मिलकर सहारनपुर में शादी में गए थे। मामा के बेटे को किया था लास्ट कॉल शादी से लौटते वक्त रात लगभग 11.30 बजे मेरे भाई अंकुर ने मेरे मामा के बेटे गुरमीत के नंबर पर अपने फोन से कॉल किया। कॉल कर भइया ने गुरमीत को बताया कि गाड़ी में केपी, अनुज, शिवा तीनों मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। इनका इरादा मुझे जान से मारने का है यह मुझे जान से मार सकते है अगर हो सके तो मुझे बचा लो इतना कहते ही किसी ने अंकुर का मोबाईल छीन लिया। इसके बाद हमारा भाई से कांटेक्ट नहीं हुआ। तीन लोगों पर हत्या का आरोप 13 मार्च की सुबह 7.30 बजे हमें सिविल लाइन चौकी से दरोगा हिमांशु यादव का फोन आया कि तुम्हारे भाई को बहुत चोट लगी है। उसे हमने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कर रखा है। जब हम मेडिकल अस्पताल पहुंचे तो अंकुर नागर मृत अवस्था में था। अखिलेश ने कहा कि मेरे भाई की इन तीनों लोगों ने मिलकर हत्या की है। तीनों के खिलाफ मुकदमा कर कार्यवाही की जाए। पुलिस बोली सुसाइड किया थानाप्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि 3-4 बजे कमिश्नरी चौराहे पर कुटीचौराहे की ओर से बाइक पर आया था। इसके बाद पार्क में गया थोड़ी देर पार्क में घूमता रहा। फिर अपने ही गमछे से फंदा बनाकर वहीं पार्क में ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह के वक्त जब घूमने वाले लोग पार्क में आए तो उन्होंने उसे पड़ा देखा। फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी और परिवार को सूचना दे दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में पशु तस्करी, बाइक मिली पर तस्कर फरार:बरामदगी के बाद भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
    Next Article
    बलिया में AAP का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment