Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एयरफोर्स का एयर शो शुरू:सूर्य किरण के 9 विमानों ने हैरतंगेज करतब दिखाए, हिंडन से भरी उड़ान

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आज पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो हो रहा है। शो में 'सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम' (SKAT) 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ हैरतंगेज करतब दिखा रही है। आसमान विमानों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा है। इस रोमांचक शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पहुंचे हैं। 2 दिन चलने वाला एयरशो सुबह 10:30 बजे न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू हुआ। 9 विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी और एक ही फॉरमेशन में आसमान में करतब दिखाए। विमान कभी एक दूसरे से अलग हो गए तो कभी वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल फॉर्मेशन में एक साथ उड़ते दिखे। विमानों ने हवा में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और 'डीएनए मैन्यूवर' जैसे करतब दिखाए। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर से एयर वॉरियर ड्रिल टीम और आकाशगंगा स्काई डाइविंग टीम भी आसमान में अपनी ताकत दिखाएंगी। करीब 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद विमान वापस लौट जाएंगे। खास बात यह है कि सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं। इनमें से स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमान उड़ाया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन (ग्राउंड) से शो का प्रबंधन संभाला। एयर शो देखने के लिए 10 से अधिक स्कूलों के छात्र, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) कैडेट्स समेत करीब 6 से 7 हजार लोग मौजूद हैं। देखिए तस्वीरें.. सूर्यकिरण टीम क्या है? एयर शो से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में अब तक 31 की मौत:100 से ज्यादा लोग घायल; विस्फोटक से भरी गाड़ी मस्जिद से टकराई थी
    Next Article
    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय क्या हटाए जाएंगे:2 बड़े नेताओं के बीच कुर्सी की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment