Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हाईवे पर 20 बाइक सवारों का आतंक:चलती कार में लाठी- डंडों से तोडफोड़, ड्राइवर को भी पीटा; देखिए VIDEO

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दबंगई का एक अनोखा मामला सामने आया। करीब 20 बाइक सवार युवकों ने एक चलती कार को घेरकर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। ड्राइवर की पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। 2 तस्वीर देखिए… क्या है वायरल वीडियो में, जानिए… वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक कर उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कार ड्राइवर फोन पर किसी परिचित से मदद मांगते हुए बता रहा है कि करीब 20 युवक उसका पीछा कर रहे हैं। कुछ ही देर में युवक हाथों में डंडे लेकर कार के पीछे दौड़ते नजर आते हैं। आरोप है कि उन्होंने कार के शीशे और बॉडी पर हमला कर तोड़फोड़ की। इसके बाद ड्राइवर को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए हाईवे पर उत्पात मचाया। घटना के दौरान कुछ युवकों के पास डंडे जैसे हथियार भी दिखाई दिए, जिससे राहगीरों में भय फैल गया और कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला बोले- सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में बाइकसवार लोग कार का पीछा करते हुए दिख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए,सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    बिजनौर के देवी मंदिरों में शुरू हुआ चैत्र नवरात्र:रंग-बिरंगी सजावट, श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment