Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में जमीन सौदे के बहाने जाल:युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटे 16 हजार और सोने की अंगूठी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में ठगी और लूट का मामला सामने आया है। जमीन बिकवाने का झांसा देकर चार युवकों ने एक किसान को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी नगदी और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। दौराला निवासी जयवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी खेती की जमीन बेचना चाहते थे। इसी सिलसिले में 16 फरवरी को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम फरियाद उर्फ फरारी बताया और जमीन का सौदा कराने की बात कही। उसने जयवीर को मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 पर मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद फरियाद अपने तीन साथियों के साथ जयवीर को रिंग रोड की ओर ले गया। वहां एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर उन्हें पेय पदार्थ दिया गया। जयवीर के अनुसार, उन्हें संदेह है कि इसी पेय में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने जयवीर को करीब छह घंटे तक अपने कब्जे में रखा। इस दौरान उन्होंने मोबाइल के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद आरोपियों ने उनकी जेब से 16 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। होश आने पर जयवीर ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल थाने लाया गया। पुलिस ने जयवीर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में चकबंदी विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग:6 लोग घायल, जमीन की नाप-तोल को लेकर विवाद; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बेटे ने अधिवक्ता पिता पर तेजाब फेंका:मेरठ में संपत्ति विवाद, पिता बाल-बाल बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment