Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कन्फेक्शनरी संचालक को बदमाशों ने गोली मारी:पेटीज के पैसे मांगने पर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, CCTV से तलाश हुई शुरू

    9 hours ago

    2

    0

    मेरठ के नौचंदी इलाके में गुरुवार शाम बदमाशों ने एक कन्फेक्शनरी संचालक को गोली मार दी और फरार हो गए। कन्फेक्शनरी संचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीम में लगाई गई हैं। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि कन्फेक्शनरी संचालक ने पेटीज के पैसे मांग लिए थे इसलिए बदमाशों ने गोली मार दी। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर कुटी चौराहा निवासी अनिल कुमार की नौचंदी के एल-ब्लॉक चौराहे के पास "न्यू डिलीशियस कन्फेक्शनरी" नाम से दुकान है। गुरुवार शाम दुकान पर अनिल का भतीजा राहुल मौजूद था। इसी दौरान कार से आए दो युवकों ने पेटीज मांगी। राहुल ने उन्हें पेटीज दिला दी। पेटीज लेकर दोनों जाने लगे तभी राहुल ने पेटीज के पैसे मांग लिए। एक युवक बोला खाकर पैसे देंगे। पेटीज खाकर वापस आए और गोली मारी दोनों युवकों ने अपनी कर में बैठकर पेटीज खाई और उसके बाद वापस दुकान में पहुंचे। जाते ही एक युवक बोला- कौन पैसे मांग रहा था। इससे पहले वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाए, एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल ली और राहुल पर फायर कर दिया। गोली राहुल के सीने के निचले हिस्से में लगी और वह जमीन पर गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले। न्यूटीमा अस्पताल में कराया गया भर्ती राहुल पाल को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहुल पाल जमीन पर पड़े हुए थे। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और उसके बाद तुरंत उन्हें उठाकर गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा हॉस्पिटल पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने की छानबीन वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और CO सिविल लाइन सुचिता सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम भी वहां आ गई। पुलिस ने पूरा एरिया सील किया और छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान किसी को भी दुकान में प्रवेश नहीं दिया गया। आसपास के लोगों की भीड़ हुई जमा शुरुआत में लोग समझे की आवास एवं विकास परिषद द्वारा दुकान सील की गई है। वह समझ ही नहीं पा रहे थे कि किसी को गोली मारी गई है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि दुकानदार को गोली मारी गई है तो वह दंग रह गए। कुछ तो गोली लगने की बात सुनकर वहां से निकल गए लेकिन उसके बाद राहगीरों की भीड़ वहां लगती चली गई। पुलिस द्वारा दुकान को कराया गया बंद फॉरेंसिक टीम द्वारा दुकान में छानबीन की गई। पुलिस की कई अन्य यूनिट भी दिखाई दी। करीब 2 घंटे तक पुलिस वारदात स्थल पर मौजूद रही। पूरी छानबीन के बाद पुलिस वहां से लौट गई। फिलहाल पुलिस ने दुकान को बंद कर दिया है और दुकान के बाहर डू नॉट क्रॉस की स्ट्रिप लगा दी है। सीसीटीवी कैमरे देख रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। संदिग्ध कार की लोकेशन ट्रैक करने के लिए एएनपीआर (ANPR) नंबर प्लेट सिस्टम और मोबाइल सर्विलांस का भी उपयोग किया जा रहा है। पुलिस डिजिटल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से भी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लोगों के चेहरे पर दिखाई दी दहशत पॉश इलाके में हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और चार टीमों को इस कार्य में लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में जनगणना प्रशिक्षण में शिक्षकों का प्रदर्शन:मोबाइल समस्या और अवकाश को लेकर जताई नाराजगी
    Next Article
    उन्नाव में घर में सिलेंडर ब्लास्ट, घर की छत गिरी:दंपती और 5 साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment