Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मौसम साफ होने पर 32 डिग्री पहुंचा तापमान:दिन में निकली तीखी धूप ने कराया गर्मी का अहसास, AQI के स्तर में भी बढ़ोतरी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में पिछले कुछ दिनों से चल रहे मौसम में बदलाव के बाद बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने और तेज धूप निकलने से गर्मी का असर एक बार फिर महसूस किया गया। दिनभर आसमान साफ रहा, जिससे धूप तीखी रही और लोगों को दोपहर के समय गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान में बढ़ोतरी के चलते शहर में गर्माहट बढ़ गई है और आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित वेधशाला के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अहसास बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी हो सकती है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, वायु गुणवत्ता की बात करें तो मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 125 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इस स्तर की हवा सामान्य लोगों के लिए ठीक मानी जाती है, लेकिन अस्थमा और सांस के मरीजों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति दी:CMO बोले- शामली में इंतजाम नहीं, मेरठ में शुरू होगी प्रक्रिया
    Next Article
    FCI चावल उतारते ट्रक पर पुलिस का छापा:हापुड़ में सात बोरे छोड़कर भागे आरोपी, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment