Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ओले गिरे, मुजफ्फरनगर में 20 फीट सड़क धंसी:लखनऊ में विमान चक्कर लगाकर लौटा; यूपी के 25 जिलों में आंधी-बारिश

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में बारिश और आंधी का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार सुबह से लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर और अलीगढ़ समेत 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। दोपहर 2.30 बजे मेरठ में ओले गिरे। बरेली में झमाझम बारिश होने लगी। आंधी से बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मुजफ्फरनगर में 20 फीट सड़क धंस गई। ग्रामीण इलाकों में कई जगह खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल डूब गई। आज 47 जिलों में बारिश और 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। योगी ने अफसरों को किसानों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। कहा- सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। उन्हें 24 घंटे में राहत दिलाई जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार की बात करें तो आगरा, मथुरा समेत 15 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। कानपुर-झांसी में कई पेड़ और पोल उखड़ गए। लखनऊ में खराब मौसम की वजह से दो विमान लैंड नहीं कर पाए। उन्हें वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। इस दौरान विमान आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाते रहे। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिम विक्षोभ की वजह से मौसम बदल गया है। कल से इसका असर खत्म हो जाएगा, लेकिन 11 अप्रैल से नया विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे मौसम फिर से बिगड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आएगी। मौसम की आज की तस्वीरें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की कल तस्वीरें भी देख लीजिए- यूपी के आसपास के राज्यों में भी मौसम बिगड़ा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी से लगे राज्यों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से जनवरी-फरवरी जैसी ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के 10 जिलों में तेज बारिश हो रही है। हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। बिहार में बादल छाए हैं। आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजफायर के बीच भारतीय दूसावास की एडवाइजरी, देखें ब्रेकिंग न्यूज
    Next Article
    कानपुर किडनी कांड में दलाल शिवम का ऑडियो:बोला- डेडबॉडी दिलवा दो, नहीं तो सब फंसोगे, रोहित सर ने कहा है साइलेंट हो जाओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment