Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या की:अफेयर के विरोध करने पर नाराज था, पेपर कटर से काट दिया गला

    11 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शुक्रवार सुबह 26 साल की महिला की पेपर कटर से गर्दन काटकर उसके पति ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हत्या की वजह पति का अफेयर है। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी। सुबह करीब 8 बजे मामले का खुलासा हुआ, जब दंपति की तीनों बेटियां मकान मालिक के पास पहुंचीं और अपने पिता से बात कराने की बात कही। मकान मालिक ने फोन मिलाकर दिया। इसके बाद बच्चियां फोन लेकर दूसरी मंजिल पर चली गईं और बात करते-करते रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर मकान मालिक की पत्नी ऊपर पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला का शव देखा। कुछ देर बाद पति साकिब (30) भी मौके पर पहुंचा। पत्नी कौसर का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की है। मकान मालिक की जुबानी, पूरा मामला जानिए पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। हत्या की वजह पति साकिब का अफेयर है। साकिब ने बताया- मेरा एक महिला के साथ अफेयर चल रहा था। जिसकी जानकारी पत्नी कौसर को हो चुकी थी। कौसर इसी बात के लिए मुझे अक्सर टोकती थी, मैं इसकी दखलअंदाजी से परेशान हो चुका था। इसी टोकाटोकी को खत्म करने के लिए मैंने कौसर की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से भाग गया। बेटी बोली- चोर अम्मी को मारकर भागा साकिब की बेटी ने बताया- काले रंग के कपड़ों में एक चोर उनके कमरे में आया था। उसने अम्मी को पकड़ा और मारकर चला गया। उस वक्त उसकी दो बहनें सो रही थीं। अब्बू घर पर नहीं थे। भाई बोला- बहनोई ने ही मेरी बहन की हत्या की है हत्या की सूचना पर कौसर का बड़ा भाई और मां मौके पर पहुंचे। भाई मुर्सलीन ने कहा- मेरी बहन कौसर की हत्या बहनोई साकिब ने ही की है। क्योंकि 15 दिन पहले साकिब ने सुबह-सुबह मुझे फोन किया और बोला- कौसर छत से गिर गई है। उसे काफी चोट लगी है तुरंत मेडिकल अस्पताल आ जाओ। भाई ने कहा- मैंने घबराकर पूछा कैसे गिर गई, हम आ रहे हैं तो उसने कहा- मैं मजाक रहा हूं। आज भी साकिब ने फोन किया कि कौसर गुजर गई है तो पहले हमें मजाक ही लगा, बाद में सच्चाई का पता चला कि बहन की हत्या हो गई है। हमें बहनोई पर ही शक है। 10 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी कौसर मुर्सलीन ने बताया- हम लोग मूल रूप से जानी मेरठ के रहने वाले हैं। कुछ दिन के लिए हमारा परिवार लोनी शिफ्ट हो गया था। लेकिन अब दोबारा हम जानी में ही रहते हैं। हम 5 बहनें, 5 भाई हैं। मैं सबसे बड़ा भाई हूं। कौसर हमारी सबसे छोटी 10वें नंबर की बहन थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- शुक्रवार सुबह लिसाड़ी गेट के पास महिला के हत्या की सूचना मिली थी। महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। पेपर कटर भी बरामद कर लिया। हत्या की वजह पति का अफेयर था। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… टैंकर से दुल्हन का सिर कुचला, चुनरी में बटोरे चीथड़े:शाहजहांपुर में 4 की मौत, कार के परखच्चे उड़े; ससुर विदाई कराकर लौट रहे थे शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर हादसे में दुल्हन समेत 4 की मौत हो गई। परिवार दुल्हन को मायके से विदा कराकर घर ला रहा था। तभी रास्ते में टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटी खाई और उसके परखच्चे उड़ गए। पार्ट्स सड़क पर बिखर गए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैदानों में ही नहीं अदालतों में भी लड़ी गई आजादी की जंग, किताब Freedom on Trial में दर्ज है कहानी
    Next Article
    भाजपा नेता बोला- यूपी पुलिस मैं मरने जा रहा:परिवार वालों को भी वॉट्सएप पर ऑडियो भेजा, कानपुर में ससुराल के बाहर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment