Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत:सदर बाजार के चिराग चौराहे पर हुआ हादसा, आरोपी चालक बस छोड़कर हुआ फरार

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शुक्रवार शाम ड्यूटी से लौट रहे स्कूट सवार को मुजफ्फरनगर डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मारकर रौंद दिया। गंभीर हालत में स्कूटी सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार है। पुलिस ने रोडवेज बस व स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। पहले एक नजर हादसे पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक शख्स माल रोड से चिराग चौराहे की तरफ बढ़ा। जैसे ही स्कूटी सवार ने चौराहा पार करने का प्रयास किया, अचानक बेगमपुल की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से बस दौड़ाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मारी और करीब 20 मीटर तक घसीटकर ले गया। लहूलुहान अवस्था में अस्पताल भेजा हादसा होते देख राहगीर जोर से चिल्लाए और बस के पीछे दौड़े। इसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी ड्यूटी करते हैं, वह भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और स्कूटी सवार को संभाला। स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी। उस पर सवार शख्स भी लहूलुहान होकर बेहोश हो गए थे। आनन फानन में लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल भेज लेकिन चिकित्सक ना होने की बात कहकर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सको ने स्कूटी सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क साधा। मृतक की पहचान रोहटा रोड गोकुल विहार निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई जो गंगानगर में काम करते हैं और अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर उनका बेटा जतिन परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल आ गया। जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी बस चालक मौके से हुआ फरार जिस रोडवेज बस से यह हादसा हुआ, वह मुजफ्फरनगर डिपो की बस है। बस का नंबर UP78-HT-7935 जबकि स्कूटी का नंबर UP15-CC-7379 है। हादसे के बाद आरोपी बस का चालक मौके पर ही बस को छोड़कर फरार हो गया। उसमें बैठी सवारियां भी धीरे धीरे उतर गईं। इसके बाद मौके पर पहुंचे सदर बाजार थाने के सब इंस्पेक्टर अभिलाष कुमार ने अफसरों को सूचना दी और बस व स्कूटी को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार:1 लाख से अधिक की नकदी बरामद, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
    Next Article
    संतकबीरनगर में पुलिस प्रशासन अलर्ट:ईद और नवरात्रि के मद्देनजर निकाला फ्लैग मार्च, नमाज स्थल का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment