Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुबह से ही बदला मौसम का मिजाज:पहले हुई बूंदाबांदी उसके बाद आसमान में खिली धूप, तापमान में आई गिरावट

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शनिवार को देर रात आए मौसम में बदलाव के बाद रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।सुबह से ही शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कुछ देर बाद ही आसमसन में धूप भी खिली दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव बना हुआ है। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। दिन चढ़ने के साथ भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज दिन में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या फुहारें पड़ सकती हैं। हालांकि, तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों के कारण धूप का असर कम रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन बादलों और फुहारों के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहेगा। अगले 24 घंटों में मौसम के इसी तरह हल्का बदला रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली पर आफत:100 से ज्यादा पेंड़, 90 पोल, सड़क पर हाईटेंशन तार गिरे, कई इलाकों में 12 घंटे तक सप्लाई ठप रही
    Next Article
    Selena Gomez: क्या प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज? शादी के 6 महीने बाद इस अंदाज में देख चौंके फैंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment