Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुबह से खिली धूप ने बढ़ाई गर्मी:बीती शाम आई आंधी-बारिश से बिगड़ी ट्रैफिक और बिजली व्यवस्था

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शुक्रवार को तेज धूप के बाद आई आंधी और बारिश ने जहां शहर के मौसम को अचानक बदल दिया। शनिवार सुबह होते ही मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। घरों से बाहर निकलते ही लोगों को गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की बारिश से मिली राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इससे पहले शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। कई क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित होने के साथ साथ ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, इस मौसम परिवर्तन के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम में ऐसे उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 218 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। अलग-अलग क्षेत्रों में AQI स्तर भी चिंताजनक रहा। धूल ने भी बढ़ाई परेशानी आंधी के कारण उड़ी धूल से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में 12 जगह सीएम ग्रिड योजना के तहत विकास कार्य चल रहे हैं। इसके लिए सड़कों पर खुदाई भी चल रही है। इसमें आंधी के बाद उड़ी धूल ने लोगों को और ज्यादा परेशान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में दो कारें टकराई, 1 में लगी आग:ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, दूसरी गाड़ी में बैठे चार लोग सुरक्षित, रॉन्ग साइड से हादसा
    Next Article
    अंबाला में इंजिनियर मौत केस में हत्या की FIR:लखनऊ से आए पिता बोले- ये हादसा नहीं था; मंत्री विज ने SHO को फटकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment