Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुबह-शाम ठंडक, दिन में धूप भी बेअसर:30 डिग्री के आसपास पहुंचा तापमान, मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में बढ़े मरीज

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में सोमवार को सुबह की साफ मौसम धूप के साथ हुई। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दो दिन पहले बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने के बावजूद गर्मी का असर कम दिखाई दे रहा है। तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सुबह-शाम ठंडक, दिन में हल्की गर्मी इससे पहले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई थी। रविवार को भी मौसम साफ होने के बाद धूप निकली और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, दोपहर में धूप निकलने के बावजूद पहले जैसी गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय पहनावे का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वायरल और एलर्जी के मरीज बरतें सावधानी बदलते मौसम में वायरल संक्रमण और एलर्जी से जुड़ी परेशानियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड से बचाव करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने के साथ ही खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:मां सिद्धिदात्री के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, घरों में भी हुआ कन्या पूजन
    Next Article
    लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का संगम, दर्शक देर रात तक डूबे रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment