Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में स्विमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत:देर तक पानी से बाहर नहीं आया, फिर लाश मिली; 8 साल पहले भी हादसा हुआ था

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ में रविवार देर शाम एक निजी स्विमिंग पूल में डूबने से 12 वर्षीय आकिल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा काफी देर तक पानी में डूबा रहा और समय पर मदद नहीं मिल सकी। घटना लिसाड़ीगेट के पिल्लोखड़ी पुल के पास स्थित एक निजी स्विमिंग पूल की है। स्विमिंग पूल कोतवाली के जाटव गेट के रहने वाले वासेगाजी का बताया जा रहा है। जिसे उसने श्याम नगर गली नंबर-2 के रहने वाले यासर और वसीम को ठेके पर दे रखा है। आकिल पुत्र युसूफ रविवार शाम नहाने के लिए पूल पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काफी देर तक बच्चा पानी से बाहर नहीं निकला, जिससे ठेकेदार वसीम को शक हुआ। जब उसने पूल में जाकर देखा तो आकिल पानी में डूबा मिला। बच्चे को तुरंत निकालकर हापुड़ रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पूल संचालकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोपहर से लापता था आकिल, सोशल मीडिया से हुई पहचान आकिल लिसाड़ी गेट के मोहल्ला तारापुरी आरा मशीन वाली गली का रहने वाला था। उसके मौसेरे भाई ने बताया कि आकिल दोपहर से लापता था। बाद में सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उसकी पहचान की गई। परिवार और मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए, जहां गम का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्विमिंग पूल अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। वहां न कोई लाइफगार्ड मौजूद था, न सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और न ही सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस ने पूल संचालक और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। 8 साल पहले भी इसी पूल में गई थी जान पुलिस ने स्विमिंग पूल संचालक ठेकेदार और मालिक वसीम दोनों को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्विमिंग पूल पूरी अवैध तरीके से चल रहा था। इसमें न कोई गार्ड था न सिक्योरिटी सिस्टम और न ही सीसीटीवी कैमरे थे। देर रात तक थाने पर घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आठ साल पहले भी इसी पूल में एक 15 साल के किशोरी की डूबने से मौत हो गई थी और तब इसे सील किया गया था। मजदूरी करता है पिता, चार बच्चों में दूसरे नंबर पर था आकिल आकिल के पिता युसूफ पुताई का काम करते हैं। उनके चार बच्चे बेटी 14 वर्षीय निशा, 12 वर्षीय आकिल, 8 वर्षीय ताजिम व 3 वर्षीय अलीशान है। युसुफ ने बताया कि शाम पांच बजे आकिल मोहल्ले के बच्चों संग पिलोखड़ी रोड जनकपुरी स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल पर नहाने गया था। आकिल की मां का नाम नरगिस है। आकिल मंदबुद्धि था। एसपी सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में तेज आंधी-बारिश:10 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही, टेम्प्रेचर 40°C, 8 मई से बदलेगा मौसम
    Next Article
    गाजियाबाद में 4 दिन में दूसरी बार आंधी बारिश:सुबह से बादल छाए, तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment