Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में स्विंमिग पूल में डूबने से बच्चे की मौत:7 साल का आकिल मदद के लिए चिल्लाता रहा, 8 साल पहले भी इसी पूल में हुआ था हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को स्विमिंग पूल में डूबने से 7 साल के मासूम आकिल पुत्र युसूफ की मौत हो गई। घटना पिल्लोखड़ी पुल के पास निजी स्विमिंग पूल की है। स्विमिंग पूल कोतवाली थानाक्षेत्र के जाटव गेट के रहने वाले वासेगाजी का बताया जा रहा है। दोस्तों संग नहाने आया था आकिल बताया जा रहा है वासेगाजी ने यह स्विमिंग पूल को श्याम नगर गली नंबर-2 के रहने वाले यासर और वसीम को ठेके पर दे रखा है। रविवार देर शाम एक करीब 7 साल का आकिल पुत्र युसूफ उर्फ लाला स्विमिंग पूल में नहाने के लिए पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चा काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला, जिस पर ठेकेदार वसीम को शक हुआ। वसीम ने तुरंत स्विमिंग पूल के अंदर जाकर देखा तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चे को निकालकर हापुड़ रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मदद के लिए चिल्लाता रहा किसी ने नहीं सुना मृतक आकिल के मौसेरे भाई सोहेले ने बताया कि हमें अचानक पता चला कि आकिल दोपहर से गुम था। गली में हमारे मास्टरजी रहते हैं उन्होंने हमें बताया कि हमारे खालू का बेटा इस तरह स्विमिंग पूल में डूबकर मर गया। हमने सोशल मीडिया पर भी आकिल की फोटो देखकर उसकी पहचान की है। अब हम सभी रिश्तेदार और मोहल्ले वाले यहां अस्पताल में पहुंचे हैं। अवैध तरीके से चल रहा है पूरा स्विमिंग पूल वहीं पुलिस ने स्विमिंग पूल संचालक ठेकेदार और मालिक वसीम दोनों को हिरासत में ले लिया। स्विमिंग पूल पूरी अवैध तरीके से चल रहा था। इसमें न कोई गार्ड था न सिक्योरिटी सिस्टम और न ही सीसीटीवी कैमरे थे। देर रात तक थाने पर घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आठ साल पहले भी इसी पूल में एक 15 साल के किशोरी की डूबने से मौत हो गई थी और तब इसे सील किया गया थ घर से बिना बताए निकला था लिसाड़ी गेट के मोहल्ला तारापुरी आरा मशीन वाली गली निवासी युसुफ उर्फ लाले पुताई का काम करते है। उनके चार बच्चे बेटी 14 वर्षीय निशा, 12 वर्षीय आकिल, 8 वर्षीय ताजिम व 3 वर्षीय अलीशान है। युसुफ ने बताया कि शाम पांच बजे आकिल मोहल्ले के बच्चों संग पिलोखड़ी रोड जनकपुरी स्थित वाटरलैंड स्विमिंग पूल पर नहाने गया था। आकिल की मां का नाम नरगिस है। आकिल मंदबुद्धि था। स्विमिंग पूल कोतवाली के जाटवगेट निवासी वासिद व यासर का है। उन्होंने इसे श्यामनगर निवासी वसीम को ठेके पर दे रखा है। आकिल के दोस्त नहाने के बाद वापस चले गए। बालकों ने बताया कि आकिल नहीं मिला तो उन्होंने समझा वह वापस चला गया है। यासर ने स्विमिंग पूल अपने भाई का बताते हुए अनुमति व अन्य जानकारी से इनकार किया। एसपी सिटी विनायक भोंसले ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीला ड्रम हत्याकांड- हेडमोहर्रिर और थानाप्रभारी आज तलब:आरोपी साहिल के बचाव में होगी गवाही, सीसीटीवी फुटेज भी पेश होंगे
    Next Article
    आजमगढ़ में जमीन बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट:सात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment