Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में तेज रफ्तार कार से बच्ची को टक्कर:विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, बच्ची गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने छह साल की बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के विरोध में बच्ची के परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। किनानगर निवासी छह वर्षीय मायरा पुत्री जबर सिंह को गुरुवार शाम गांव के ही अंकुश ने अपनी तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी थी। टक्कर से मायरा को कई जगह गहरे घाव आए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों द्वारा घटना का विरोध करने पर मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अंकुश अपने पिता और भाइयों के साथ मायरा के घर में घुस गया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मायरा के पिता जबर सिंह को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। बच्ची के पिता जबर सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते उन पर समझौते का दबाव बना रही है और उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनवाड़ी में नियुक्ति के लिए रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में सहायिका के पद पर नियुक्ति के नाम पर 15 हजार की मांग
    Next Article
    फर्रुखाबाद में कार की ऑटो से टक्कर, दो घायल:तिलक में मिली नई कार के एयरबैग खुलने से बची जान, 19 अप्रैल को है शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment