Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत:परिजन बोले- टीका लगाने के बाद बुखार आया, डॉक्टर ने सिरप की जगह गलत टेबलेट दे दी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रविवार सुबह 3 महीने के बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे को टीका लगाया था। टीकाकरण के बाद बच्चे को बुखार आया था। इसे ठीक करने के लिए डॉक्टर ने बच्चे को ओरल मेडिसन की जगह टेबलेट खिला दी। उस गलत टेबलेट के कारण बच्चे की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पूरा मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दायमपुर गांव का है। टीका लगाने के बाद आया बुखार दायमपुर गांव के रहने वाले ब्रजपाल मैकेनिक का काम करते हैं। ब्रजपाल की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसके 2 साल की एक बेटी वैष्णवी है। वहीं, 3 महीने पहले घर में एक बेटे का जन्म हुआ था। शनिवार को बच्चे को रेगुलर टीकाकरण के तहत टीका लगना था। गांव की एएनएम रूपा चौधरी ने घर आकर बच्चे को टीका लगा दिया। टीकाकरण के बाद बच्चों को बुखार से बचाने के लिए ओरल दवा दी जाती है। एएनएम ने ओरल की जगह टेबलेट ब्रजपाल का आरोप है- एएनएम रूपा चौधरी ने उसके बच्चे को ओरल की जगह टेबलेट दे दी। इस टेबलेट को बच्चा सही से खा नहीं पाया। जब हमने एएनएम से ओरल सिरप मांगा तो उसने कहा कि आज सिरप खत्म हो गया है। कुल तीन डोज थी, जो पहले के तीन बच्चों को बंट गई है। इसलिए अब ओरल दवा नहीं है। गोली देनी पड़ेगी। बात मानकर ब्रजपाल उसकी पत्नी ने वो गोली बच्चे को दे दी। दूध की उल्टी के बाद दम तोड़ा ब्रजपाल के जीजा अनिल का आरोप है- बच्चा शाम सात बजे तक ठीक था। हमने बच्चे को शाम सात बजे देखा वो सही था। लेकिन देर रात अचानक उसे तेज बुखार चढ़ा। सुबह 5 बजे के करीब अचानक बच्चे को दूध की उल्टी हुई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सुबह जब बच्चे ने उल्टी की उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन घबरा गए। इसके बाद आनन-फानन में जब तक डॉक्टर बुलाते बच्चे ने दम तोड़ दिया। तीन महीने के नवजात की मौत से अचानक घरवाले गुस्सा गए और शव रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची थानापुलिस ने पूरा मामला समझकर परिजनों को शांत कराया है। वहीं, घरवालों ने अब कहा है कि वो कोई एक्शन नहीं चाहते हैं। वहीं एएनएम रूपा चौधरी इस घटना के बाद से फरार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेशर हार्न, मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई:फतेहपुर में वर्कशॉप पर 1 लाख जुर्माना, वाहन मालिक का लाइसेंस 3 माह रद्द
    Next Article
    कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर फांसी लगाई:साथी बोले- सट्टे में पैसा हारा तो कर्ज से परेशान था, मोबाइल भी बेच दिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment