Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ट्रैफिक सुधार को लेकर बैठक:ट्रांसपोर्टर्स और प्रशासन मिलकर सुधारेंगे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में गुरूवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शहर के नव नियुक्त एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में संगठन प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। खासतौर पर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए भी संयुक्त प्रयास करने पर सहमति बनी। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने एसोसिएशन के सहयोग के आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन और ट्रांसपोर्ट संगठनों के आपसी समन्वय से ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री दीपक गांधी, कोषाध्यक्ष रोहित कपूर के साथ नीरज आहूजा, अशोक शर्मा, अतुल शर्मा, एंबर, विपुल शर्मा और सदर संतोष सिंह शामिल रहे। वहीं, संरक्षक खेता सिंह और अनीस चौधरी आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 'कनक दी बल्ली' ने उजागर किए टूटते रिश्ते:बैसाखी महोत्सव में लालच और नशे की कहानी का मंचन
    Next Article
    25% किसानों ने नहीं बनवाई फार्मर रजिस्ट्री:सरकारी योजनाओं और गेहूं खरीद के लिए यह अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment