Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में त्यागी ब्राह्मण सभा का अधिवेशन:विपिन त्यागी अध्यक्ष बने, त्यागी भवन को भूमि दान की घोषणा

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ के जागृति विहार स्थित लीला सेलिब्रेशन में त्यागी ब्राह्मण सभा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अधिवेशन के दौरान हुए चुनाव में विपिन त्यागी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने समाज के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मेरठ में त्यागी भवन के निर्माण हेतु भूमि दान करने का ऐलान किया। इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिससे समारोह में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर उद्योगपति अखिलेश त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि शिक्षक नेता डॉ. उमेश त्यागी और चार्टर्ड अकाउंटेंट सुनील त्यागी विशिष्ट अतिथि थे।चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अशोक त्यागी ने सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें कृष्ण कुमार त्यागी को सचिव और सुशील त्यागी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन बेगराज त्यागी ने किया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी सहित समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे। समारोह को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा शरण त्यागी, प्रोफेसर विघ्नेश त्यागी, डॉ. उमेश त्यागी, विक्रांत त्यागी, शिक्षक नेता राजेश त्यागी (खंदरावली), डॉ. कुलदीप त्यागी और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिओम त्यागी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।इस दौरान त्यागी भवन निर्माण के लिए समाज के विभिन्न लोगों द्वारा डेढ़ लाख रुपये से अधिक की धनराशि देने की घोषणा भी की गई। अधिवेशन में संगठन की मजबूती, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाई:पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में दी जान, पति-पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी
    Next Article
    मेरठ में साइबर ठगों ने की 38 लाख की ठगी:पुलिस अधिकारी बनकर 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बनाया शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment