Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ठंड के साथ बढ़ रहा प्रदूषण:सुबह-शाम स्मॉग, बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में दिवाली के बाद से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और शाम स्मॉग का असर बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 271 दर्ज किया गया। इससे हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। आसमान में धुंध और स्मॉग छाने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की गति कम रहने और मौसम में बदलाव के कारण प्रदूषित कण वातावरण में जमा हो रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो पा रहा है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है। आसपास के जिलों में भी हवा खराब मेरठ के साथ आसपास के जिलों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। बुधवार सुबह बागपत का AQI 279, गाजियाबाद का 297 और मुजफ्फरनगर का 211 दर्ज किया गया। रात के समय तापमान गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, सुबह वातावरण में धुंध छाई रहने से प्रदूषण का असर अधिक महसूस हो रहा है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है। फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम हैं। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह प्रदूषण का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह स्मॉग अधिक होने पर खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें और बच्चों को सुबह-शाम खुले मैदानों में खेलने से रोकें। आंखों में जलन, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से परामर्श लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में सुबह तक छाया रहा हल्का कोहरा:धूप निकलते ही मौसम हुआ साफ, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड
    Next Article
    बरेली मौलाना शहाबुद्दीन बोले-फांसी देना कोर्ट का काम,मंत्री का नहीं:रघुराज सिंह का AMU को आतंकियों का अड्डा बताना घटिया सोच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment