Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मेडिकल में वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट का चौथा दिन:प्राचार्य बोले- मनोरंजन के साथ सेहत के साथ प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय ‘वेलोसिटी स्पोर्ट्स मीट 2026’ के चौथे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस स्पोर्ट्स मीट में मेडिकल कॉलेज के एलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को रेड, ग्रीन, ब्लू, व्हाइट, ऑरेंज और येलो हाउस में विभाजित किया गया है, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर और भी ऊंचा हो गया है। चौथे दिन की शुरुआत फैकल्टी मेंबर्स के बीच खेले गए क्रिकेट मैच से हुई,मैच में टीम के कप्तान डॉ. एस.के. पालीवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फैकल्टी क्रिकेट मैच ने विद्यार्थियों के बीच खास उत्साह पैदा किया। दिनभर चली प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कैरम बोर्ड और एथलेटिक्स जैसे खेल शामिल रहे। शतरंज (चेस) प्रतियोगिता में ऑरेंज हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में रेड, ग्रीन और व्हाइट हाउस ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर आगे की राह मजबूत की। वॉलीबॉल के मुकाबले भी जारी रहे, जिनमें टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस भव्य आयोजन का संचालन प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता के नेतृत्व में एलाइड एवं हेल्थ केयर सोसाइटी और फार्मास्यूटिकल सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। स्पोर्ट्स मीट के सफल आयोजन में फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राहुल सिंह, नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक हितेश चौधरी, सी.पी. पांडे, तथा टेक्नीशियन संवर्ग से मनोज कुमार और धर्मेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, टेक्नीशियन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 332 किलो ड्रग्स नष्ट, VIDEO:ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई, 1 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ भट्टी में जलाया
    Next Article
    हरदोई में युवक ने जंगल में की आत्महत्या:पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस कर रही छानबीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment