Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ प्रीमियर लीग के छठे दिन रोमांच चरम पर:मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी ने इंटरनेशनल अकादमी को 2-0 से हराया

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में चल रही मेरठ प्रीमियर लीग 2026 के छठे दिन फुटबॉल प्रेमियों को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी और मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी के बीच खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन अंत में बाजी मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी के हाथ लगी। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ के 12वें मिनट में मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी छोटे ने शानदार गोल दागते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन डिफेंस मजबूत रहा। दूसरे हाफ में मुकाबला और तेज हो गया। 71वें मिनट में मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी को पेनल्टी मिली, जिसे देव ने बिना कोई गलती किए गोल में तब्दील कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद भी इंटरनेशनल अकादमी ने वापसी की कोशिश जारी रखी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मैच के मुख्य अतिथि एवी आई केयर प्रा. लि. के मालिक दिवाकर ओझा रहे, जो खेलों को लगातार बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। वहीं मुकाबले में निर्णायक की भूमिका आकाश भटनागर, मोहम्मद दानिश, आशीष रावत और आर्यन तोमर ने निभाई। मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि लीग का अगला मुकाबला आईआईएमटी यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी के बीच शनिवार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ राठी और गौरव तोमर के आयोजन में हो रही यह लीग मेरठ में फुटबॉल को नई पहचान दे रही है। सभी मुकाबले स्पोर्ट्स नगरी यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारजन भी मैच का आनंद ले पा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में महिलाओं की 'जन आक्रोश पदयात्रा':सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सम्मेलन का आयोजन
    Next Article
    ललितपुर में बाइक की टक्कर के बाद बवाल:उलाहना देने पहुंचे परिजनों पर फेंका मिर्च पाउडर, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment