Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद के चौरासी घंटा मंदिर में महाशिवरात्रि पर होगा रुद्राभिषेक:हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे, लोगों से शांति पूर्वक दर्शन करने की अपील

    5 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर शहर के ऐतिहासिक श्री कामेश्वरनाथ चौरासी घंटा मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नागफनी क्षेत्र स्थित यह प्राचीन शिव मंदिर इन दिनों भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण है। महाशिवरात्रि के दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और पूजा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर के पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजन, जलाभिषेक और देर रात रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रद्धा और अनुशासन के साथ दर्शन करने की अपील की है। मंदिर प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि जलाभिषेक का सिलसिला सुचारु रूप से चलता रहे और देर रात तक भजन-कीर्तन जारी रहे। यह मंदिर हजारों वर्ष पुरानी आस्था से जुड़ा हुआ माना जाता है। यहां स्थित स्वयंभू शिवलिंग को अत्यंत चमत्कारी माना जाता है। श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर पीतल के छोटे-बड़े घंटे चढ़ाते हैं। इसी अनूठी परंपरा के कारण मंदिर को 'चौरासी घंटा मंदिर' के नाम से जाना जाता है। मंदिर के इतिहास के अनुसार, वर्ष 1911 में नेपाल के तत्कालीन नरेश ने संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण होने पर मंदिर में अष्टधातु का एक विशाल घंटा चढ़ाया था, जो आज भी मंदिर परिसर में सुरक्षित है। वर्ष 1912 में शिवलिंग भवन का निर्माण कराया गया था, जबकि 1975-76 में मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हुआ था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के मड़ियांव में सिलेंडर फटा-दीवार गिरी:रामलीला मैदान के पास हादसा, बाल-बाल बचा परिवार
    Next Article
    लखनऊ में अग्निवीर जीडी भर्ती रैली:AMC स्टेडियम में दौड़ और शारीरिक परीक्षा, 758 अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम, तस्वीरें देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment