Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में 4 साल के मासूम से दुष्कर्म:परचून दुकानदार समेत तीन पर केस, एक गिरफ्तार

    2 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के नरखेड़ गांव में चार साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में एक परचून दुकानदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी फैज अली को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मासूम बच्चे को अपनी परचून की दुकान में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया और मौके से फरार हो गया। बच्चा रोता-बिलखता घर पहुंचा, जहां परिजनों ने देखा कि उसके अंडरवियर पर खून लगा हुआ था। यह देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। पीड़ित परिवार ने जब इस वारदात का विरोध किया, तो आरोपी के परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मासूम के पिता को घटना की जानकारी मिली। वह तुरंत अपने बच्चे को उसी अवस्था में लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फैज अली पुत्र शौकीन अली सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फैज अली को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। पीड़ित मासूम के पिता ने बताया कि वह खेत पर काम करने गए थे, जबकि उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटा घर पर थे। उनकी पत्नी ने फोन पर बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब वह घर पहुंचे, तो देखा कि बेटा डरा हुआ और सहमा हुआ था, और उसके नेकर से खून बह रहा था। पूछने पर बेटे ने बताया कि घर के पास परचून की दुकान चलाने वाले फैज अली ने उसके साथ यह हरकत की है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पति-पत्नी शिकायत लेकर आरोपी के घर गए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। आरोपी कैंची लेकर दोनों के ऊपर सवार हो गया। और धमकी दी के अगर इस विषय में किसी को बताया तो वह उनको जान से मार देगा। इसके बाद पीड़ित पिता अपने 4 वर्षिय बेटे को लेकर थाना मूंढापांडे पहुंचा और शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। जिसमें पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है इस घिनौनी वारदात के चलते क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल की यासमीन निगार बनीं नर्सिंग अधिकारी:पिता कार्ड प्रिंटिंग का करते हैं काम, कहा- असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए
    Next Article
    विधायक दुर्गा प्रसाद यादव बोले-कोल ककरहटा पुल बनवाने का प्रयास:बुनकरों को इससे फायदा होगा, जनसेवा और गरीबों की मदद पर फोकस; 9 बार जिताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment