Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में बच्चे पर हमला करने तेंदुए का हुआ चेकअप:जांच में स्वस्थ पाया गया, 17 अप्रैल को अटैक किया था

    1 hour ago

    2

    0

    मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में पिछले चार दिनों से दहशत फैला रही एक मादा तेंदुआ रविवार तड़के वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गई। इस तेंदुए ने कुछ दिन पहले एक पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था, जिससे इलाके में भय का माहौल था। यह घटना कांठ थाना क्षेत्र के फजलाबाद गांव में चार दिन पहले हुई थी, जब तेंदुए ने पांच वर्षीय लव्यांश पर हमला कर दिया था। इसके बाद, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने महदूद कलमी, मिश्रीपुर, दरियापुर और सलेमपुर-फजलाबाद जैसे संवेदनशील गांवों में लोहे के मजबूत पिंजरे लगाए थे। रविवार तड़के सलेमपुर-फजलाबाद के जंगल में खेत पर लगाए गए एक पिंजरे में नौ वर्षीय मादा तेंदुआ कैद हो गई। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे, तो उन्होंने तेंदुए को पिंजरे में देखा और तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह और डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित किया और पिंजरे को अपने कब्जे में लिया। तेंदुए को सुरक्षित रूप से मुरादाबाद के 'डियर पार्क' ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सकों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। परीक्षण में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने अब राहत की सांस ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में 'मजिस्ट्रेट' लिखी कार खंती में गिरी:रिटायर्ड ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट की पत्नी-दो बेटियां घायल, मंदिर दर्शन को जा रही थीं
    Next Article
    महिला बिल का विरोध परिवारवाद है:बलिया में रवि किशन बोले- अखिलेश यादव के बयान पर कहा- ये अपनी बहनों को आगे नहीं देखना चाहते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment