Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में बजरंग दल का प्रदर्शन:नासिक में हुए लव जिहाद के विरोध में पुतला फूंका, नारे लगाए

    14 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के नासिक स्थित टीसीएस कंपनी से जुड़े कथित 'लव जिहाद' प्रकरण के विरोध में आज मुरादाबाद में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। बजरंग दल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इम्पीरियल तिराहे पर पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी शहर के इम्पीरियल तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने कथित 'जिहादी मानसिकता' के खिलाफ नारेबाजी की और पोस्टर-बैनर लेकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नासिक में सामने आए इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में गहरा रोष है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन और नारेबाजी के कारण कुछ समय के लिए दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु किया। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया और स्थिति सामान्य हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में दो बाइक चोर गिरफ्तार:धूमनगंज पुलिस ने सुबेदारगंज रोड से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद,
    Next Article
    खाकी हुई शर्मसार, पीड़िता पर आया दारोगा का दिल:बोला- 'तुम्हारी जैसी चाहने वाली मिले तो नौकरी छोड़ दूं, रंगमिजाज चौकी इंचार्ज सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment