Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर 27 लाख:पाकिस्तान से 2 करोड़ के लेन-देन का डर दिखाया, रुपए आरटीजीएस करवाए

    16 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग दंपति से 27 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने 73 साल के रिटायर्ड एलआईसी मैनेजर और उनकी पत्नी को चार दिन तक वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' कर रखा था। उन्हें पाकिस्तान से 2 करोड़ रुपये के लेन-देन का डर दिखाकर उनकी जीवनभर की जमा पूंजी आरटीजीएस करवा ली गई। पीड़ित बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ रामगंगा विहार में अकेले रहते हैं। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। 28 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का एसीपी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड से मुंबई में एक खाता खोलकर पाकिस्तान में 2 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। बुजुर्ग के इनकार करने पर ठग ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी और व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर आने को कहा। वीडियो कॉल पर एक नकली थाना बना हुआ था। वहां वर्दी पहने लोग, फाइलें और पूछताछ जैसा माहौल देखकर दंपति डर गया। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो उनकी बेटियों को भी फंसा दिया जाएगा। इस डर के कारण दंपति चार दिन तक 24 घंटे वीडियो कॉल पर बंधक रहा। ठगों ने केस खत्म करने के लिए पहले 50 लाख रुपये मांगे। जब दंपति ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं, तो ठगों ने उनके बैंक खातों की जानकारी ली। दबाव में आकर बुजुर्ग बैंक गए। उन्होंने अपनी जेब में फोन रखा, जिस पर ठग लाइव थे। उन्होंने 27 लाख रुपये की एफडी तुड़वाई और ठगों द्वारा बताए गए खातों में आरटीजीएस कर दिया। पैसे मिलते ही ठगों ने अपने नंबर बंद कर लिए। संपर्क टूटने के बाद दंपति ने अपनी बेटी और दामाद को पूरी बात बताई। इसके बाद गुरुवार शाम करीब 7 बजे साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटहरा खास रोड पर टेंपो ने पैदल युवक को रौंदा:महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
    Next Article
    कानपुर पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट ने तलब किया:पुलिस की तोड़फोड़ और कब्जे की कोशिश से नाराज, कहा- व्यक्तिगत रूप से पेश हों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment