Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में चाकू मारकर पत्नी की हत्या...खुद भी सुसाइड किया:बच्चा न होने से खफा था, दूसरी शादी करना चाहता था

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में बिजली मैकेनिक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद वही चाकू अपने पेट में भी घोप लिया। इस घटना में उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली मैकेनिक शादी के 9 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पत्नी से खफा था। आए दिन दंपती के बीच झगड़ा होता था। बिजली मैकेनिक दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था, बीवी उसमें आड़े आ रही थी। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। घटना बुधवार शाम मझोला थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सबसे पहले पूरी घटना पढ़िए पुलिस के अनुसार-बुधवार शाम को सूचना मिली कि सोनकपुर फ्लाईओवर के पास जंगल में खून से लथपथ एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक युवक खून से लथपथ पड़ा था। उसके पास में ही एक चाकू था। पूछने पर युवक ने अपना नाम पता विनोद उर्फ विक्की निवासी नया गांव नवीन नगर बताया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आसपास सर्च की तो कुछ ही दूरी पर एक बाइक मिली। जंगल में कुछ दूरी पर एक महिला का शव भी मिला। जिसके शरीर पर चाकू के कई वार थे। महिला की पहचान विनोद उर्फ विक्की की पत्नी ममता के रूप में हुई है। शादी के बाद बच्चे न होने पर झगड़ा होता था एसपी सिटी रण विजय सिंह के मुताबिक परिजन से पूछताछ करने पर पता चला कि विनोद की 9 साल पहले से शादी हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं थे। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को विनोद अपनी पत्नी ममता को बाइक से लेकर ससुराल जाने के लिए निकला था। शहर में हरथला कालोनी में उसकी ससुराल है। लेकिन वह ससुराल न जाकर सोनकपुर फ्लाईओवर की तरफ चला गया। जंगल में जाकर उसने अपनी पत्नी पर चाकू से वार किए। उसकी हत्या करने के बाद उसी चाकू से खुद पर भी हमला किया। मायके वाले बोले- दूसरी शादी करने के लिए पत्नी को टॉर्चर करता था ममता के मायके वालों ने बताया- विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। इसके लिए ममता को काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। उसी ने ममता की हत्या करके खुद सुसाइड किया है। पुलिस ने ममता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। आरोपी का भाई बोला- विनोद बच्चा गोद लेने पर सहमत हो गया था वहीं विनोद के भाई राजकुमार का कहना है कि विनोद बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे विक्की घर से यह कहकर निकला था कि हरथला ससुराल में होली मिलने जा रहा हूं। इसके बाद उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ। शाम को पुलिस की ओर से सूचना मिली कि एक्सीडेंट हुआ है। तुरंत अस्पताल पहुंचो। उसके बाद हम लोगों को घटना की जानकारी हुई। भाई और भाभी के बीच विवाद की बात गलत है। विनोद बच्चा गोद लेने पर सहमत हो गया था। उसने गोद लेने के लिए बच्चे की खोज भी शुरू कर दी थी। सास बोली- दामाद ने ममता को 2 महीने के लिए छोड़ दिया था सास शीला का कहना है कि बच्चे नहीं होने का लेकर दामाद विनोद और बेटी ममता के बीच विवाद होता था। पहले भी दामाद ने ममता को 2 महीने के लिए छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी। स्टांप पर लिखकर दे दिया था कि मैं ममता को नहीं रखूंगा। इसके बाद फिर से पंचायत के बाद ममता को साथ रख लिया था। लेकिन अब विनोद ने ममता की हत्या कर दी और खुद भी सुसाइड कर लिया। यह खबर भी पढ़ें 'अगर उनके बच्चे के साथ होता तो बुलडोजर चल जाता': पिता बोले- माथे के बीच में गोली मारी गई; पूर्व MLC का भतीजा है आरोपी ‘जो मेरे बच्चे के साथ हुआ है, अगर वह उनके बच्चे के साथ होता तो पुलिस होती, झंडे होते, बुलडोजर होता और मेरा घर गिरता। लेकिन, यहां इतना समय बीत गया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम मान रहे हैं कि लोगों को लगता होगा कि दो दिन ही हुए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस एक कदम भी नहीं बढ़ पाई है।’ यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    MBBS छात्र की लाश 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही:गोरखपुर में फार्च्यूनर ने टक्कर मारी, दोस्त डॉक्टर से बोला- जिंदा कर दीजिए
    Next Article
    होली की रात युवक ने खुद को मारी गोली, मौत:एटा में मौके से तमंचा बरामद, पारिवारिक तनाव से परेशान था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment