Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश:तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, लोगों को उमस से मिली राहत

    12 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। शहर में काले घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगातार जारी रही, जिससे पूरे वातावरण में ठंडक घुल गई। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा था और तेज हवाएं चल रही थीं। कुछ ही देर बाद बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ वर्षा होने लगी। शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ हुई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के कारण दिनभर शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ताजगी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में हत्या पर कांग्रेस-सपा का लॉ-एंड-आर्डर पर सवाल:सपा का आरोप हत्याओं की आग में जल रहा UP, अजय राय बोले- जंगलराज का नव निर्माण
    Next Article
    अमेठी में नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला:शरीर कई हिस्सों में बंट गया, पहचान नहीं हो पाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment