Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में कर्मचारी को जान से मारने की धमकी:युवक ने पुलिस से की शिकायत, केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के एक कनिष्ठ सहायक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित की शिकायत पर कटघर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में कनिष्ठ सहायक मनीष त्रिपाठी ने शनिवार को कटघर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि अमरोहा जनपद निवासी एक व्यक्ति, जो स्वयं को निखिल बता रहा है, पिछले कुछ दिनों से लगातार मोबाइल फोन पर उन्हें धमकियां दे रहा है। त्रिपाठी का आरोप है कि आरोपी फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे वह भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं, जिसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और शासकीय कार्यों में बाधा आ रही है। मनीष त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उनके पास धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा जाएगा। कटघर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में गेहूं की मड़ाई करते दो ट्रैक्टर जले:फायरब्रिगेड ने आग बुझाई, पुलिस टीम जांच में जुटी
    Next Article
    लाल-काली मिट्टी की पिच पर भिड़ेंगे लखनऊ-गुजरात:ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मोहम्मद शमी के पोस्टर से सजा इकाना स्टेडियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment