Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर डबल डेकर बस पलटी:सीतापुर से दिल्ली जा रही बस में सवार थे 100 से अधिक यात्री; 20 से ज्यादा घायल हुए

    2 hours ago

    3

    0

    दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद की सीमा में शुक्रवार देर रात एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। डबल डेकर प्राइवेट बस सीतापुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मूंढापांडे में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुआ। दिल्ली की तरफ जा रही डबल डेकर बस रात्रि करीब 11 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए यात्रियों को तुरंत मूंढापांडे पीएचसी भेजा गया। जहां से उन्हें मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रण विजय सिंह सतेम तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। SSP सतवपााल अंतिल ने राहत और बचाव कार्यों के लिए तुरंत आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर रवाना कर दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराया और घायल यात्रियों को प्राथमिम उपचार शुरू कराने के साथ ही उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। देखिए हादसे की तस्वीरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट की डीएलएड् ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग अभ्यर्थियों को अनुमति:यूपी-टीईटी 2026 में अस्थायी रूप से शामिल हो सकेंगे, लखनऊ हाईकोर्ट का आदेश
    Next Article
    चलान करने पर घंटाघर में पुलिस फोर्स पर हमला:टेंपो ड्राइवर ने पुलिस बूथ पर किया पथराव, पुलिसवालों को धमकाया, 3 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment