Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में नौकरी से निकाले गए मजदूरों का धरना शुरू:डीएम कार्यालय के बाहर इंटरसीज ट्रेडर्स और एच आर डिजाइन के खिलाफ प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित इंटरसीज ट्रेडर्स और एच आर डिजाइन से कथित तौर पर निकाले गए मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह धरना कल से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चल रहा है। मजदूर पीतल उद्योग में श्रम कानूनों के उल्लंघन और मालिकों की मनमानी का विरोध कर रहे हैं। मजदूर प्रतिनिधियों का आरोप है कि मुरादाबाद का पीतल उद्योग लंबे समय से श्रमिक शोषण और श्रम कानूनों की अनदेखी के लिए जाना जाता है। इंटरसीज ट्रेडर्स और एच आर डिजाइन में वर्षों से काम कर रहे कई मजदूरों को बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाल दिया गया है। प्रबंधन से कई बार शिकायत और निवेदन के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। नौकरी जाने के कारण प्रभावित मजदूरों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। श्रमिकों का कहना है कि इस स्थिति ने उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया है। धरने पर बैठे मजदूरों को जिले के अन्य श्रमिक संगठनों और कर्मचारियों का भी समर्थन मिल रहा है। जनपद के सभी पीतल मजदूरों, अन्य क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों और आम नागरिकों से इस आंदोलन में सहयोग देने की अपील की गई है। मजदूर संगठनों ने प्रशासन और श्रम विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मजदूरों को न्याय दिलाने और समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। धरने पर बैठे श्रमिकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।न
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्राइवेट स्कूलों की तय दुकानों से किताबें खरीदने पर रोक लगाएं, हाईकोर्ट बार ने योगी को लेटर लिखा
    Next Article
    दयानंद महाविद्यालय में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई:लोकगीत, नृत्य और नाटक से बंधा समां, सरस्वती वंदना हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment