Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद मंडल ने की रिकॉर्ड कमाई, कोई बड़ी दुर्घटना नहीं:वित्त वर्ष 2025-26 में 1012 करोड़ का यात्री राजस्व, सुरक्षा में भी अव्वल

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद रेल मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में आय, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के मोर्चे पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मंडल ने इस वर्ष 1012.56 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड यात्री राजस्व अर्जित किया है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे वित्त वर्ष के दौरान कोई बड़ी रेल दुर्घटना दर्ज नहीं हुई।मुरादाबाद मंडल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 22 जिलों तथा 25 लोकसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। यह मंडल लगभग 1402 किलोमीटर के रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन 150 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस और 43 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करता है, जिससे लगभग 3 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान की जाती है। मंडल के अंतर्गत 150 स्टेशन और 48 हॉल्ट आते हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल में 150 यूटीएस, 40 पीआरएस और 14 संयुक्त काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। खानपान सेवाओं के तहत 242 कैटरिंग यूनिट, 30 मल्टीपर्पस स्टॉल, 14 मिल्क स्टॉल और 18 वाटर वेंडिंग मशीनें कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, 11 स्टेशनों पर एटीएम, 16 स्टेशनों पर पार्किंग और कई स्थानों पर पे-एंड-यूज़ शौचालय भी उपलब्ध हैं।सुरक्षा के मोर्चे पर मंडल ने उल्लेखनीय सुधार किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। सुरक्षा उपायों के तहत 22 लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉक किए गए हैं। पिलखुआ और खुर्जा में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित किया गया है।ट्रेनों की निगरानी के लिए एआई आधारित सीसीटीवी रोलिंग एग्जामिनेशन सिस्टम को भी मंजूरी दी गई है। रेल पटरियों की सुरक्षा में भी बड़ा सुधार देखा गया है। वर्ष 2018-19 में जहां रेल और वेल्ड फ्रैक्चर की 493 घटनाएं दर्ज की गई थीं, वहीं अब यह संख्या घटकर मात्र 8 रह गई है। अवसंरचना विकास के क्षेत्र में भी तेजी से कार्य हो रहा है। मंडल के 17 स्टेशनों पर एबीएसएस के तहत अपग्रेडेशन कार्य प्रगति पर है। बिजनौर स्टेशन चालू हो चुका है, जबकि धामपुर स्टेशन तैयार है। हर्रावाला, नगीना और कोटद्वार के कार्य जून 2026 तक पूरे होने की उम्मीद है। इसके अलावा हरिद्वार और देहरादून स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना भी प्रस्तावित है। रुड़की-देवबंद नई रेल लाइन का उद्घाटन हो चुका है। 132 किलोमीटर ट्रैक का नवीनीकरण और 52.47 किलोमीटर क्षेत्र में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग लागू की गई है। कमाई में कई नए रिकॉर्ड मंडल ने गैर-किराया राजस्व में भी रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष गैर-किराया आय 8.78 करोड़ रुपए, खानपान अनुबंधों से 9.78 करोड़ रुपए, पार्किंग से 2.99 करोड़ रुपए और टिकट चेकिंग से 48.15 करोड़ रुपए की आय हुई है। माल ढुलाई में चीनी, सीमेंट, मक्का, ऑटोमोबाइल और लकड़ी अपशिष्ट की लोडिंग में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्क्रैप बिक्री से मंडल ने 64.13 करोड़ रुपए की आय अर्जित की, जो लक्ष्य से करीब 20 प्रतिशत अधिक है। यात्री सुविधाओं में विस्तार बिजनौर और धामपुर में 4 लिफ्ट स्थापित की गई हैं। हरिद्वार में स्लीपिंग पॉड, नैमिषारण्य में रिटायरिंग रूम, देहरादून और हरिद्वार में बैटरी वाहन तथा ईवी चार्जिंग सुविधा शुरू की गई है। मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार और देहरादून में 24x7 मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डीआरएम ने बताया कि इस वर्ष 15 स्टेशन और 18 लेवल क्रॉसिंग गेट चालू होने की संभावना है। साथ ही 50 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 670 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने 50 हजार के इनामी को भी दबोचा
    Next Article
    चंदौसी सीट पर कौन मजबूत, विधायक गुलाब या कोई और:सपा से विमलेश कुमारी या उमेश चंद्र दिवाकर? कांग्रेस- बसपा में किसे दिग्गज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment