Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग पर मानवाधिकार आयोग मौन रहता है:हाईकोर्ट की राष्ट्रीय आयोग पर तल्ख टिप्पणी, मदरसों की ईओडब्लू जांच पर रोक

    12 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मदरसों के मामले में सुनवाई करते हुए तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाते हुए मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग का मामला उठा दिया। मदरसों की ईओडब्लू से जांच के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग होती है तो मानवाधिकार आयोग मौन रहता है। कोर्ट ने कहा अब अपनी ड्यूटी के बजाय मानवाधिकार आयोग मदरसों की जांच का आदेश दे रहा है। हाईकोर्ट की यह तल्ख टिप्प्णी जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस विवेक सरन की बेंच ने मदरसों के मामले की सुनवाई के दौरान की। कोर्ट ने कहा-मदरसों की जांच प्रथमदृष्ट्या गैरकानूनी हाईकोर्ट ने मानवाधिकार आयोग द्वारा मदरसों की जांच ईओडब्ल्यू से कराए जाने के आदेश को प्रथमदृष्ट्या गैरकानूनी बताते हुए कई सवाल उठाए। यूपी के 588 अनुदानित मदरसों की ईओडब्लू से जांच के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मॉब लिंचिंग को लेकर टिप्पणी की। मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने ईओडब्ल्यू को मदरसों की जांच सौंपी थी। हालांकि हाईकोर्ट ने मामले में फौरी तौर पर मदरसों की ईओडब्ल्यू से जांच के आदेश पर रोक लगा दी है। 11 मई को अब हाईकोर्ट मामले में अगली सुनवाई करेगा। टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया व अन्य की याचिकाएं असल में मदरसों की जांच को चुनौती देते हुए टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया व दो अन्य ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हैं। याचिकाकर्ताओं ने नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन व 8 अन्य के खिलाफ याचिका दाखिल की है। इसी मामले की सुनवाई जस्टिस जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस विवेक सरन की खंडपीठ ने की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे:सुबह से तेज धूप के बाद बदला मौसम, संगम में तेज आंधी से उड़ी झोपड़ियां
    Next Article
    उन्नाव में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या:पेंटिंग का काम करता था, दो छोटे बच्चों का पिता था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment