Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम समाज ने बालाजी शोभायात्रा पर बरसाए फूल:मुजफ्फरनगर में खालिद राव की टीम ने पेश की भाईचारे की मिसाल

    12 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी शोभायात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम युवकों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चरथावल क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव निवासी खालिद राव अपनी टीम के साथ पटेल नगर पहुंचे। उन्होंने श्री बालाजी शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान खालिद राव इस्लामिक टोपी पहने हुए थे और उन्होंने श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। खालिद और उनकी टीम के इस कार्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। कई लोगों ने उन्हें गले लगाया और आईकार्ड डालकर सम्मानित भी किया। खालिद राव ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से की गई थी। खालिद राव ने बताया कि उनका मकसद समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का संदेश देना था। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलना ही सच्ची इंसानियत है। इस पहल में अक्षत, डॉ. कामिल, देवांग, संजय कुमार, आदिल और शाहनूर सहित अन्य साथियों का भी सहयोग रहा। लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे आपसी भाईचारे की मिसाल बता रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साउंड सिस्टम चोरी होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:बहराइच में सड़क जाम की, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
    Next Article
    सीतापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment