Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम मृत मिला, छोटे भाई बोले-मामू ने मारा:प्रयागराज में पीठ, सिर-चेहरे में जख्म, मां बोली-सीढ़ियों से गिरकर घायल हुआ

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के मुंडेरा में शनिवार रात आठ साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। बच्चे के शरीर पर बेल्ट से पिटाई के निशान मिले हैं, जबकि उसके मुंह से भी काफी खून बहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की तो मां ने बेटे के सीढ़ियों से गिरने की बात कही, लेकिन छोटे भाइयों के बयान ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया। उन्होंने कहा कि भाई को मामू ने मारा। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। बच्चे की मां और उसके कथित भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुंडेरा एडीए कॉलोनी का मामला अयान का परिवार मूल रूप से कौशाम्बी के सरायअकिल का रहने वाला है। उसके पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। पत्नी सीमा अपने तीन बेटों के साथ प्रयागराज के मुंडेरा स्थित एडीए कॉलोनी में रहती थी। इनमें अयान सबसे बड़ा था जबकि दो छोटे बच्चों में शबान और अरशान शामिल हैं। यहां एक युवक भी रहता है जिसे बच्चे मामू कहते थे। सीमा घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम करती थी। मोहल्लेवालों ने बताया कि शाम सात बजे के करीब अयान के बहुत तेज आवाज में रोने की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद आवाज आना बंद हो गई। तभी दोनों छोटे बच्चे घर के बाहर आए ओर बताया कि भाई को मामू ने मारा है। मोहल्ले के लोगों के खबर देने पर सीमा पहुंची तो अयान खून से लथपथ पड़ा था। वह उसे अस्पताल ले गई लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो सीमा ने बताया कि अयान सीढ़ियों से गिरकर घायल हुआ, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालांकि पुलिस को बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। खासकर बेल्ट जैसी किसी वस्तु से पिटाई के निशान दिखाई देने पर मामला और गंभीर हो गया। बच्चे के मुंह से भी काफी खून बहा था। छोटे भाइयों के बयान से बढ़ा शक मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पुलिस ने दोनों छोटे भाइयों से बात की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बच्चों ने बताया कि उनके बड़े भाई अयान को “मामू ने मारा” था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। साथ ही सीमा के साथ ही उस कथित मामू को भी हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक उनसे पूछताछ जारी थी। रोज करता था बेरहमी से पिटाई उधर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने बताया कि जिस शख्स को बच्चों का मामू बताया जाता था, वह अयान को रोज बेरहमी से पीटता था। यही नहीं मां सीमा भी इसमें उसका सहयोग करती थी। शनिवार को भी घटना से पहले अयान के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी थीं। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घर के अंदर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी और परिवार के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानाध्यापक निलंबित, बच्ची से गलत हरकत का आरोप:बलिया में पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार
    Next Article
    ललितपुर में रिश्वत मांगते लेखपाल का VIDEO:15 हजार मांगने पर निलंबित, एसडीएम ने तहसीलदार को सौंपी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment