Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट:बहराइच में डीएफओ ने किया निरीक्षण; पकड़ने के लिए लगाए गए दो पिंजरे

    15 hours ago

    1

    0

    बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे डीएफओ सुंदरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और वन कर्मियों को सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि गुरुवार शाम गांव निवासी सात वर्षीय आफरीन पुत्री तसव्वर पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल उसका इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक माह पहले भी पकड़ा गया था तेंदुआ ग्रामीणों के अनुसार करीब एक माह पहले भी इसी इलाके में तेंदुए की हलचल देखी गई थी। उस समय वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू किया था। डीएफओ सुंदरेश कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र लखीमपुर खीरी और बहराइच का सीमावर्ती इलाका है। साथ ही नदी का कछार और आसपास गन्ने के घने खेत होने के कारण जंगली जानवरों, खासकर तेंदुओं की आवाजाही बनी रहती है। दो पिंजरे लगाए, सर्च ऑपरेशन जारी तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इलाके में दो पिंजरे लगाए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में जाल बिछाकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि बच्चे अकेले बाहर न जाएं और तेंदुए की गतिविधि दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी को लेकर स्वर्ण मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन:गोमतीनगर में घरों के बाहर लगाए स्टीकर, लखनऊ में भाजपा नेताओं को चूड़ी-बिंदी भेंट कर जताएंगे विरोध
    Next Article
    Uorfi Javed: केक के बाद अब ताले-चाबी वाला आउटफिट पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, बताया कौन सोचता है ऐसे अजीबो-गरीब आइडिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment